Saturday, July 27

मवाना में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, 4 महीने पहले की थी लवमैरिज

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 16 जनवरी (प्र)। मेरठ के मवाना में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल वालों का कहना है कि बहू ने फांसी लगाकर जान दी है। हमें भी नहीं पता कि उसने यह कदम क्यों उठाया है। फिलहाल पुलिस ने डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

मवाना थाना क्षेत्र के निवासी असलम के छोटे बेटे की शादी 4 महीने पहले सानिया निवासी सठला से हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों में एफेयर था। लेकिन लड़के के घर वालो को प्रेमविवाह से आपत्ती थी। बताया जा रहा है कि सानिया के रिश्तेदारों की ज़ोर पर इस शादी को जबर्दस्ती से कराया गया था। शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। सानिया का पति मुंबई के एक होटल में काम करता है। सानिया यहां ससुर असलम, सास, जेठ,जेठानी के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि सानिया गर्भवती थी।

मृतक सानिया के ससुर असलम ने बताया कि सोमवार की रात को गाड़ी का काम खत्म कर रोजाना की तरह काम से घर लौटा। उसके सामने खाना लेकर रखा गया। उसने पूछा बहु सानिया कहा है। घर की महिला ने सानिया को घर के ऊपर कमरे में होने की बात कही। ससुर ने बताया कि जब बड़ा बेटा सानिया को ऊपर कमरे में आवाज लगाने के लिये गया तो सानिया कमरे में पंखे से चुन्नी बांध कर फंदा लगा कर लटकी हुई थी। जिसको देख लड़के ने सानिया के ससुर अपने पिता को आवाज़ गई। ससुर ने उसकी बात को मज़ाक समझा ओर बेटे से कहा कि वो मज़ाक कर रही होगी। जब ससुर उसको लेने के लिये ऊपर कमरे में पहुँचा तो उसके देखते ही होश उड़ गये। सानिया सच मे फन्दे से लटकी हुई थी।

ससुर असलम की माने तो सानिया की शादी को 4 महीने हो चुके है। सानिया का पति मुंबई में काम करता है । असलम का कहना है कि जब से सानिया की शादी हुई है तब से लेकर आज तक कोई फसाद नही हुआ है। ना ही सानिया ने कभी मायके जाने की ज़िद की है। जब ये हादसा हुआ है तब घर मे उसकी सास,दो नन्दे, ओर दो बहुये मौजूद थी। ससुर का कहना है कि सानिया गर्भवती नही थी।

वही दूसरी तरफ बड़ी बहन की सास का कहना है कि उन्होंने सानिया को मा बाप के गुजर जाने के बाद मा की तरह पाला है। उनका कहना है कि सानिया की शादी से उसके ससुराल के लोग खुश नही थे। उन्होंने शादी कराई थी। सानिया को उसके ससुराल वालों ने मारा है। उसकी हत्या की है। ससुराल वालों ने उसको फांसी दी है। उनका कहना है कि सानिया को मरने के बाद हॉस्पिटल लेकर आये थे।

Share.

About Author

Leave A Reply