Sunday, September 8

सरधना-हस्तिनापुर से रात में भी मिलेगी मेरठ की बस

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 28 मई (प्र)। गर्मी के मौसम को देखते हुए महानगर बस सेवा में चल रही इलेक्ट्रिक बसों का समय बढ़ाया गया है। अब सरधना से रात 8:15 बजे और हस्तिनापुर से रात 8 बजे मेरठ के लिए बसें मिलेगी। प्रशासन द्वारा बेगमपुल और हापुड़ अड्डा चौराहे पर ई-रिक्शा, टेंपो हटाए जाने पर इन दोनों स्थानों पर भी बसों की संख्या बढ़ाई गई है। अब महानगर में 38 बसें ऐसी होंगी, जो बेगमपुल से होकर जाएगी। मेरठ महानगर बस सेवा में 50 इलेक्ट्रिक बसें चल रही है लोहियानगर डिपो की इन एसी बसों का संचालन शहर से सरधना, मवाना हस्तिनापुर शाहजहांपुर, किला परीक्षितगढ़, मोदीपुरम, रेलवे स्टेशन, मेरठ मेडिकल आदि मार्गों पर हो रहा है।

गर्मी के मौसम को देखते हुए यात्रियों की सुविधाओं के लिए इन बसों के समय में बढ़ोतरी की गई है। बेगमपुल से सरधना अंतिम बस शाम 7:15 बजे जाएगी, जो सरधना से रात 8:15 बजे मेरठ के लिए चलेगी।
हस्तिनापुर के लिए 6:30 बजे चलेगी, जो वहां से रात आठ बजे मेरठ के लिए चलेगी। लोहियानगर डिपो के एआरएम विपिन सक्सेना ने बताया कि सरधना की बसें जो पहले वेगमपुल तक चलती थी, वो अब मेडिकल कॉलेज तक जाएगी। मेडिकल कॉलेज से सीधी सरधना के लिए बसें मिलेगी।

महानगर में 21 बसें तेजगढ़ी से भैसाली डिपो तक चल रही हैं। पांच बसें मेरठ मेडिकल कॉलेज से सिटी- सरधना से बेगमपुल तक चलने वाली बसों को मेडिकल तक चलाया जाएगा। सरधना से अंतिम बस रात सवा आठ बजे, हस्तिनापुर में अंतिम बस आठ बजे मिलेगी।
एआरएम ने बताया कि शहर में 38 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा, जो बेगमपुल से होकर गुजरेंगी। 11 बसें हापुड़ अड्डे से शाहजहांपुर के लिए चलाई गई।

किला परीक्षितगढ़ के एक बस दिन में आठ चक्कर लगाएंगी रेलवे स्टेशन तक चल रही है, रात 9 बजे तक लगातार चक्कर लगाती है। इस तरह से 38 बसें ऐसी है, जो बेगमपुल से होकर गुजर रही हैं। क्योंकि प्रशासन ने बेगमपुल और हापुड़ अड्डा चौराहे से ई-रिक्शा और टेंपों हटवाए है, इसलिए इन दोनों स्थानों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बढ़ाया गया है। इलेक्ट्रिक 11 बसें हापुड़ अड्डा चौराहे से शाहजहांपुर तक चलाई गई है। एक बस परीक्षितगढ़ तक चलाई जा रही है। एआरएम ने बताया कि शहर में रात्री दस बजे तक बसों को चलाया जा रहा है।

Share.

About Author

Leave A Reply