Monday, January 26

मेरठ में अगले तीन दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पारा 5 डिग्री पहुंचा

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 16 जनवरी (प्र)। शीतलहर और कोहरे के बाद अब प्रदूषित हवा की मार भी शहरवासियों को झेलनी पड़ रही है। महत्वपूर्ण बात यह है कि हवा की स्थिति दोपहर को खराब हो रही है। पल्लवपुरम और जयभीम नगर में पीएम 2.5 की मात्रा दोपहर 12 बजे से 350 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के आसपास बना रहा।
वहीं मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले तीन से चार दिन कोहरा और ठंड अपने चरम पर रहेंगे। पहाड़ों पर बरसात और बर्फबारी होने से कोल्ड डे की स्थिति बन रही है।

रोजाना शीतलहर के बीच लगभग दोपहर 12:00 बजे आसमान में हल्की धूप दिखाई देती है। जिससे तापमान में कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन सुबह के समय आसमान में कोहरा जरूर छा जाता है। शीतलहर के सामने धूप पर असर रहती है।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला में बीते दिन का तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी इसमें कोई राहत के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।

गुरुवार को हवाओं की रफ्तार कम होने से दिन में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ रहा। रात आठ बजे जयभीम नगर में एक्यूआई 323 आंका गया। वहीं पीएम 2.5 की मात्रा 414 तक पहुंच गई।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि दिन में मौसम साफ होने से शाम होते ही पारा तेजी से गिर रहा है।

पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर बरसात की संभावना बन रही है। जिससे मैदानों में घना कोहरा छाया रह सकता है। आगामी दो तीन दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है। कोल्ड डे तब होता है जब अधिकतम तापमान 16 डिग्री से कम और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है।

लगभग 15 दिन की छुट्टियों के बाद आज से स्कूल भी खुल गए हैं। अब स्कूलों में समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा। जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह द्वारा यह निर्देश दिया गया है। बढ़ती ठंड के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।

हृदय रोग विभाग में 35 से ज्यादा उम्र के लोग पहुंच रहे हैं। वहीं बाल रोग विभाग में भी बच्चों को निमोनिया बुखार वायरल इन्फेक्शन जैसी समस्या पढ़ने दिखाई दे रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply