Saturday, March 21

आर्म रेसलिंग में विजेता बने मेरठ के राजीव

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 21 मार्च (हि)। 6वीं वाहिनी पीएसी के परेड ग्राउंड में गत दिवस 31वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक कुश्ती-बॉक्सिंग क्लस्टर के अंतर्गत विभिन्न भार वर्गों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें आर्म रेसलिंग (महिला-पुरुष) और बॉक्सिंग (महिला-पुरुष) के मुकाबले आयोजित किए गए।
आर्म रेसलिंग महिला वर्ग में 50 किलो भार वर्ग में रुचि चौहान, 55 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ जोन की सोनिया, 60 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा जोन की मेघा तोमर, 80 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ जोन की रजनी चाहर प्रथम रहे। पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ जोन के जावेद, 60 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ जोन के सतीश कुमार, 65 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ जोन के सुनील चौहान, 80 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ जोन के कृष्ण सिंह, 90 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ जोन के राजकुमार गौतम और 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में मेरठ जोन के अनमोल प्रथम स्थान पर रहे। आर्म रैसलिंग पुरुष वर्ग में 55 किलोग्राम भार वर्ग में छठी वाहिनी मेरठ के राजीव कुमार, 110 किलोग्राम भार वर्ग से अधिक में मेरठ जोन के संजय तेवतिया प्रथम स्थान पर रहे। महिला बॉक्सिंग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ जोन की दिव्या, 51 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ जोन की राशि शर्मा, 70 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ जोन की ज्योति, 80 किग्रा भार में मेरठ जोन की कुसुम और 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में मेरठ जोन की पूनम प्रथम स्थान पर रही।

Share.

About Author

Leave A Reply