Wednesday, April 8

देर शाम अपलोड हुआ आदेश, सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई शुरू; विरोध में पुलिस से उलझे व्यापारी, भारी फोर्स तैनात, कल पूरा शहर रहेगा बंद

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 08 अप्रैल (प्र)। मेरठ की सेंट्रल मार्केट में 44 संपत्तियों को सील करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया। यह आदेश मंगलवार शाम व्यापारियों को लिखित रूप में मिल गया। इसके बाद बुधवार सुबह सीलिंग की कार्रवाई शुरू हुई। एक साथ 7 टीम में बनाई गई हैं।

हर टीम के साथ पुलिस बल मौजूद है। यह सभी टीमें निर्धारित प्रतिष्ठानों पर जाकर सीलिंग की कार्रवाई कर रही है। रंगोली रोड स्थित सुधा हॉस्पिटल से सीलिंग की कार्रवाई शुरू की गई है। टीम जब यहां पहुंची तो हॉस्पिटल खाली था। टीम ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया है और अब सीलिंग की कार्रवाई करेगी।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सरकार आवास विकास के अधिकारी और प्रशासन द्वारा हमारे साथ बेईमानी की है उन्होंने हमें गुमराह किया। 70 करोड़ रुपया हमसे वसूलने के बाद भी हमारे प्रतिष्ठानों को सील किया जा रहा है

जमा किया गया 70 करोड़ रूपया वापस मांगने के लिए व्यापारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है उनका कहना है की सीलिंग के कार्रवाई वह तब तक नहीं होने देंगे इस दौरान उन्होंने को और एटीएम सिटी के सामने इस बात की मांग की कि उनका पैसा दिलाया जाए। विरोध करते हुए एटीएम सिटी की गाड़ी के सामने जमीन पर बैठकर सड़क जाम कर दी है।

सीलिंग कार्रवाई के विरोध में मेरठ के संयुक्त व्यापार संघ द्वारा व्यापारिक बंदी की घोषणा भी की गई है। यह बंदी व्यापारियों ने उसी दिन की है जिस दिन इस केस की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में इसलिए व्यापारी अब इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट का सीलिंग को लेकर लिखित आदेश आने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा सेंट्रल मार्केट की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बेरिगेड्स भी लगा दिए गए हैं। इसके साथ-साथ पुलिस प्रशासन को यह भी अंदाजा है कि व्यापारी विरोध प्रदर्शन करें इसके लिए भी सभी तैयारियां कर ली है।

वहीं दूसरी तरफ सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों में आवास विकास के खिलाफ आक्रोश है। जितेंद्र अग्रवाल, मनोज गर्ग, अजय सेठी ने कहा कि शमन नीति में आवास विकास परिषद ने करीब 70 करोड़ रुपये जमा करा लिये। इसके बावजूद भी राहत नहीं दी। कहा कि आवास विकास की गलत पैरवी से कार्रवाई की तलवार लटकी है।

सीलिंग की जद में आए बैंकों में मंगलवार को ग्राहकों, विशेषकर लॉकर ऑपरेट करने वाली महिलाओं की भारी भीड़ रही। पंजाब नेशनल बैंक शास्त्रीनगर (सेक्टर-2) में मंगलवार रात 10 बजे इस शाखा की दीवार को क्रेन से तोड़कर जरूरी फाइलें और अलमारियां निकाली गईं। इस शाखा को अब डीएवी पीवीएस रोड स्थित शाखा में फिलहाल शिफ्ट कर दिया गया है। इस शाखा के लॉकर धारक 10 अप्रैल से सेंट्रल मार्केट (गुप्ता कॉम्प्लेक्स) स्थित शाखा में अपनी सेवाएं ले सकेंगे।

सीएमओ डा.अशोक कटारिया के अनुसार डा.तिवारी अल्ट्रासाउंड सेंटर, डा.अशोक गर्ग नर्सिंग होम, जनप्रिय नर्सिंग होम, सुधा हॉस्पिटल, वर्धमान हॉस्पिटल और सनफोर्ड हॉस्पिटल को सील किया जाना है। इन अस्पतालों में भर्ती करीब 50 से अधिक मरीजों को एंबुलेंस के जरिए दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी छह अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गये हैं। संचालकों ने अपने बोर्ड हटाकर वहां ‘आवास’ होने के बोर्ड लगा दिए हैं।

सेंट्रल मार्केट में भारी फोर्स तैनात, पीएसी भी लगाई
सेंट्रल मार्केट में सीलिंग कार्रवाई के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि 2 एसपी, 4 सीओ और 6 थानेदारों के नेतृत्व में करीब पुलिस लाइन और थानों से 100 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पीएसी की 2 कंपनियां भी लगाई गई हैं। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत की जा रही है और इसे शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए हैं।

इन भवनों को किया जाना है सील
39/1, 251/1, 7/2, 12/2, 684/2, 686/2, 694/2, 697/2, 1096/2, 1098/2, 1101/2, 1104/2, 47/3, 433/3, 492/3, 497/3, 1313/3, 1314/3, 210/5, 144/5, 258/6, 655/6, 657/6, 660/6, 663/6, 666/6, 670/6, 681/6, 682/6, 126/7, 127/7, 170/7, 171/7, 172/7, 187/7, 188/7, 190/7, 41/8, 42/8, 5/9, 212/9, 357/11 और 465/13

व्यापारिक संगठनों ने मेरठ बंद सफल बनाने की अपील की
सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर प्रकरण को लेकर मेरठ बंद की कॉल पर व्यापारिक संगठन तैयारियों में जुट गए। संयुक्त व्यापार संघ ने मैसेज भेजकर मेरठ बंद में शामिल होने और बंद को सफल बनाने की अपील की है। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता एवं संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने संघ संस्थाओं को बंद में शामिल होने और सहयोग का मैसेज भेजा है। संयुक्त व्यापार संघ संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल, अरुण वशिष्ठ, अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री सरदार दलजीत सिंह, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल समेत अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट पर बहुत बड़ी आपदा आ चुकी है। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट का व्यापारी असहाय होकर सड़क पर आ खड़ा हुआ है। ऐसे में नौ अप्रैल को संयुक्त व्यापार संघ मेरठ के आह्वान पर मेरठ के समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

Share.

About Author

Leave A Reply