Thursday, April 16

पीलीभीत का करोड़पति चपरासी… 3 पत्नियां, एक को फर्जीवाड़े से बना दिया टीचर

Pinterest LinkedIn Tumblr +

पीलीभीत 16 अप्रैल। उत्‍तर प्रदेश के पीलीभीत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकार आप चौंक जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) दफ्तर में काम करने वाला एक चपरासी करोड़पति निकला है। यहीं नहीं, उसकी तीन-तीन बीवियां भी हैं। एक तो तो उसने फर्जीवाड़ा कर कागजों पर सरकारी टीचर दिखा दिया। वह अवैध तरीके से उसके खाते में सैलरी भेजता रहा। तीनों पत्नियां अलग-अलग जिलों में रहती हैं। चपरासी इल्‍हाम उर्र रहमान शम्‍सी पर आरोप है कि उसने 53 बैंक खातों के जरिये करोड़ों रुपये का गबन किया है। उसके बैंक खातों की जांच प्रक्रिया के दौरान तीनों बीवियों के बारे में पता चला है।

चपरासी पर आरोप है कि उसने ट्रेजरी से सरकारी पैसों का गबन किया है। डीआईओएस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया। जांच के दौरान 53 बैंक खातों से संदिग्‍ध लेनदेन पर 5 करोड़ से ज्‍यादा की राशि फ्रीज कराई गई है। शम्‍सी ने फर्जी तरीके से सैलरी फंड से गलत बेनिफिशियरी बनाकर 98 ट्रांजेक्‍शन किए। इसमें एक करोड़ से ज्‍यादा की धनराशि अपनी पत्‍नी के खाते में ट्रांसफर कर दी। खाते से कई बिल्‍डर के नाम भी रकम ट्रांसफर की गई है। शम्‍सी को पहले कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी, लेकिन अब समय पूरा होने के बाद उसने सरेंडर कर दिया है।

शम्‍सी पहले बीसलपुर के जनता टेक्निकल कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत था। जुगाड़ लगाकर उसने 2014 में डीआईओएस ऑफिस में अपना तबादला करवा लिया। धीरे-धीरे उसने जिले भर के अधिकारियों से जान पहचान बढ़ा ली। इस साल फरवरी में बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर ने डीएम को सूचना दी कि डीआइओएस ऑफिस में मोटे ट्रांजेक्‍शन हो रहे हैं। इनमें सबसे बड़ा ट्रांजेक्‍शन शम्‍सी के पत्‍नी के खाते में हुआ है। शम्‍सी ने अपनी पत्‍नी अर्शी खातून को फर्जी तरीके से टीचर दिखाया। वह उसके खाते में वेतन भिजवा रहा था।

चपरासी शम्‍सी ने पीलीभीत में रहने वाली पत्‍नी अर्शी खातून के बैंक खाते में 33.30 लाख की एफडी कराई। बुलंदशहर के खुर्जा में रहने वाली दूसरी पत्‍नी अजरा के बैंक खाते में 25 लाख रुपये की एफडी कराई। तीसरी पत्‍नी लुबना संबल में रहती है। उसके बैंक खाते से पैसे के लेन-देन का पता नहीं चल पाया है।

Share.

About Author

Leave A Reply