Thursday, April 16

गुरुग्राम में ढाई करोड़ की सोने की ठगी, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार

Pinterest LinkedIn Tumblr +

गुरुग्राम 16 अप्रैल। गुरुग्राम के एक युवक से सोना सस्ते में बेचने के नाम पर ढाई करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी की घटना करीब तीन महीने पुरानी है। मामले में गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार रात चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं। पूछताछ में सामने आया है कि बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली और सलमान खान के पिता सलीम के पीए से भी इस गिरोह ने ठगी की थी।

पुलिस ने बताया कि, पीड़ित के अनुसार गिरोह के मास्टर माइंड का नाम प्रभु सोलंकी से उसकी पहली मुलाकात 13 फरवरी को हुई थी। उस वक्त पीड़ित कारोबारी पंचगांव चौक के पास ऑडी गाड़ी का टायर चेंज कर रहा था। तभी ठग ने उन्हें सोने के कुछ असली सिक्के दिखाकर बताया था कि वह जेसीबी से खोदाई का काम करता है। इसी बीच उसे रेलवे लाइन के पास खोदाई करते समय कहीं से सोने के सिक्के मिले हैं, जिन्हें वह किसी सोनार को नहीं बेच सकता है। ठग की इन्हीं बातों में आकर पीड़ित भरोसा कर बैठा। इस दौरान उसे वादा किया गया कि वह आठ से 10 करोड़ की कीमत का सोना मात्र ढाई करोड़ में बेच देगा।

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के मास्टर माइंड का नाम प्रभु सोलंकी है। फिर ठग ने 2 मार्च को पीड़ित से ले लिए। फिर ठग ने उन्हें तांबा और पीतल के बने सिक्के थमा दिये। दो दिन बाद सिक्कों को जांचने पर जब उसे ठगी का अहसास हुआ था वह एक अप्रैल को पुलिस के पास मदद मांगने पहुंचा। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपित वडोदरा का रहने वाल है। वह 25 साल से आपराधिक कृत्यों को अंजाम दे रहा है। उस पर महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान में छह मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित एक कारोबारी है। सस्ता सोना खरीदने के लिए पीड़ित ने आधा किलो सोना और अपनी मेहनत से कमाई प्रॉपर्टी गिरवी रखकर ढाई करोड़ रुपये जुटाये थे। इसके बाद शिकायत के आधार पर जांच करने पर पुलिस ने कई जगह पर छापेमारी की। अंत में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए वह अपराधी को पकड़ने में कामयाब रही।

लिस ने चौकाने का वाला खुलासा करते हुए बताया कि ठग प्रभु सोलंकी ने कारोबारियों को ही नहीं बॉलीवुड की नामी हस्तियों को अपना शिकार बनाया है। उसने आदित्य पंचोली को ऐसा ही झांसा देकर 20 लाख का धोखा दिया था। वहीं, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम के निजी सहयोगी को भी धोखा दिया था।

प्रभु के साथ मिलकर लोगों को सब्जबाग दिखाते हुए ठगी करने वालों में पंकज शर्मा, मनीष व ईश्वर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये ऐसे सिक्के बनाते थे, जिन्हें देखकर कोई भी मात खा जाता था। इनके गिरोह में दो महिलाएं भी शामिल हैं। प्रभु ने चार शादियां की हुई है।

Share.

About Author

Leave A Reply