मेरठ, 21 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। गेल गैस लिमिटेड ने कहा है कि सभी घरेलू उपभोक्ताओं को पीएनजी और वाहनों के लिए सीएनजी आपूर्ति निर्वाध व सुचारू रूप से जारी रहेगी। अस्पतालों हॉस्टलों, मेस, कैंटीन जैसे वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को की जाने वाली गैस आपूर्ति में किसी प्रकार का कोई अवरोध नहीं होने दिया जाएगा। जो लोग पीएनजी बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। गेल गैस लिमिटेड मेरठ क्षेत्र के महाप्रबंधक विनय कुमार के मुताबिक औद्योगिक एवं वाणिज्यिक गैस उपभोक्ताओं के उद्यमों, प्रतिष्ठानों को की जाने वाली प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में जो बदलाव किया गया है, वह अस्थायी है। यह स्थिति वैश्विक स्तर पर मध्य पूर्व में चल रहे टकराव के कारण बनी है। समय-समय पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय एवं गेल इंडिया लिमिटेड के निर्देशों से सभी औद्योगिक एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को अवगत कराया जाएगा। जल्द दिए जा रहे पाईप्ड गैस कनेक्शन जो भी उपभोक्ता घरेलू, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं, कंपनी उन्हें जल्द पाईप्ड गैस कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। कनेक्शन के संबंध में किसी उपभोक्ता को कोई समस्या होने पर वह कार्यालय से संपर्क कर समाधान करा सकता है।
पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति निर्बाध जारी रहेगी : गेल
Share.
