Saturday, July 27

अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 107 हुए इनामी

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 29 दिसंबर (प्र)। जिले में अपराधियों पर सालभर पुलिस का डंडा चला। थानों में 23443 अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, जिनमें 18660 को गिरफ्तार कर पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा। इस दौरान 107 बड़े अपराधियों पर ईनाम की घोषणा भी हुई। इनमें 23 अपराधी पुलिस के लिए चुनौती बने। यह सभी अपराधी 25 हजार व उससे अधिक धनराशि के है।

अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की। इस दौरान दर्ज मुकदमों में 22937 अभियुक्त नामित हुए। पुलिस तफ्तीश में 1603 नाम प्रकाश में आये, जिन्हें मुकदमों में शामिल किया गया। जबकि 1097 नामजदगी गलत मिली। कुल 23443 अभियुक्त पुलिस के लिए चुनौती बने, जिनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 18660 अभियुक्त गिरफ्तार किए और सलाखों के पीछे भेजा। इसका अपराधियों में खौफ भी दिखाई दिया। 658 ने कोर्ट में सरेंडर किया। जबकि 14 के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई हुई। 3938 अभियुक्तों के विरुद्ध बिना गिरफ्तारी चालान की कार्रवाई की गई। 180 अभियुक्त ऐसे हैं जो पुलिस पकड़ से दूर चल रहे हैं।

23 ईनामी अपराधी बने चुनौती
जिले में 107 अपराधियों पर इनाम की घोषणा हुई। 25 हजार और उससे अधिक धनराशि के इनामी की बात की जाए तो 1 जनवरी, 2023 को इनकी कुल संख्या 35 रही।
इसके बाद 30 नवंबर तक जिले में 17 नये इनामी बदमाशों के नाम पर मोहर लगी जिसके बाद कुल इनामी बदमाश 52 हो गए। पुलिस ने इनमें से 22 दबोचे जबकि 5 ने सरेंडर किया और दो की मौत हो गई।
इनामी बदमाश एक नजर
कुल ईनामी 107
50 हजार के इनामी 04
25 हजार के इनामी 25
20 हजार के इनामी 04
15 हजार के इनामी 52
10 हजार के इनामी 16
5 हजार के इनामी 05
रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी का कहना है कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। 18660 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया। 14 अपराधियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई है। 107 इनामी अपराधी घोषित हुए

Share.

About Author

Leave A Reply