Friday, July 26

फ्री में रामलला के दर्शन की तैयारी, भाजपा चलाने जा रही है कई स्पेशल ट्रेनें

Pinterest LinkedIn Tumblr +

लखनऊ 23 दिसंबर। पूरे देश में राम भक्तों को 22 जनवरी 2024 का उत्सुकता से इंतजार है। इस महत्वपूर्ण दिन को अयोध्या में स्थित राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। आपको बता दें कि इस उद्घाटन के बाद, राम भक्तों को रामलला के दर्शन का विशेष तोहफा प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर, भाजपा 24 जनवरी 2024 को इस अभियान की शुरुआत करेगी। दरअसल 24 जनवरी 2024 से पार्टी रामलला के दर्शन के लिए एक विशेष अभियान चलाने जा रही है. इसके तहत देशभर के करीब 50 करोड़ राम भक्तों को निशुल्क रेल यात्रा के जरिए अयोध्या नगरी स्थित रामलला का दर्शन कराया जाएगा.

भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगरनाथ ठाकुर ने बताया है कि रामलला के दर्शन के लिए 24 जनवरी से 24 मार्च तक देशभर में कई विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसमें बिहार से करीब 275 रेलवे स्टेशनों से अयोध्या के लिए रामलला दर्शन विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से देशभर के राम भक्तों को अयोध्या ले जाकर नि:शुल्क दर्शन कराया जाएगा। इसके अलावा, राम भक्तों के लिए ठहरने के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी। इसके बाद, राम भक्तों को उनके घर पहुंचाने के लिए भी उपायुक्त व्यवस्था होगी। इन ट्रेनों के जरिए बिहार के करीब 2 करोड़ से अधिक रामलला के भक्तों को अयोध्या लिया जाएगा . इसके साथ ही, भाजपा नेता ने बताया कि राम भक्तों के लिए ट्रेनों में मेडिकल टीम का इंतजाम होगा। इसके अलावा, भजन और कीर्तन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
बिहार के समस्तीपुर से भगवान श्री राम के दर्शन के लिए करीब 50 हजार राम भक्तों को अयोध्या ले जाने की तैयारी की गई है. यहां से प्रत्येक दिन पांच रेलवे स्टेशनों से अयोध्या के लिए ट्रेनें चलेंगी. इसके साथ ही बिहार में कुल 200 ट्रेनें 15 दिनों के भीतर खुल जाएगी. उन्होंने बताया कि यह अभियान दो महीने तक चलेगा.

Share.

About Author

Leave A Reply