Saturday, September 7

भूनी टोल का विरोध, भाजपा नेता डीएम से मिले

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 24 नवंबर (प्र)। मेरठ-करनाल हाइवे पर टोल का विरोध थम नहीं रहा हैं। अब भाजपा नेता भी विरोध में मैदान में उतर गए हैं। भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल गत दिवस डीएम से मिला तथा उनसे मांग की है कि टोल के आसपास के 10 किलोमीटर क्षेत्रफल के गांवों से टोल वसूली बंद की जाए। भाकियू भी इस मुद्दे को लेकर धरना देकर बैठ चुकी हैं। उधर, डीएम ने इसको लेकर चार दिन का समय मांगा हैं। एनएचएआई के अफसरों से बात कर डीएम ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया हैं।

भाकियू ने पिछले दिनों मेरठ-करनाल हाइवे पर धरना भी दिया था। अब गुरुवार को भाजपा नेता एवं कोपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल डीएम दीपक मीणा से मिला। भाजपा नेता ने कहा कि सिवाया टोल के आसपास के ग्रामीण भी टोल नहीं देते हैं। उन्हें विशेष छूट मिलती हैं, लेकिन भूनी के पास जो मेरठ-करनाल हाइवे पर टोल लगा है, वहां किसी को भी कोई छुट नहीं दी जा रही हैं। इसको लेकर सख्त नाराजगी व्यक्त की गई।

डीएम ने भाजपा नेताओं का पक्ष सुनने के बाद आश्वासन दिया कि चार दिन का समय दिया जाए। इसके बाद एनएचएआई के अफसरों से बात कर इस समस्या का समाधान अवश्य करा दिया जाएगा। डीएम से मिलने वालों में जिला सहकारी बैंक संचालक ठा. दिनेश सिंह, पूर्व संचालक प्रदीप त्यागी, गन्ना में संचालक सतीश फोगाट, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा संजय त्यागी, जिला मंत्री मुकेश शास्त्री, पूर्व अध्यक्ष अशोक गोटका, प्रमोद पंवार, पंकज चौहान, ग्राम प्रधान कल्लू व ऋषिपाल आदि उपस्थित रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply