Saturday, May 31

सदर व्यापार मंडलः विशाल आनंद व सुनील दुआ का पूरा पैनल जीता

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 24 जुलाई (प्र)। सदर व्यापार मंडल चुनाव में विशाल आनंद व सुनील दुआ पैनल ने एक तरफा जीत हासिल की। 32 वोट से अध्यक्ष विशाल आनंद और महामंत्री पद पर सुनील दुआ सर्वाधिक 74 मतों से विजेता रहे। हालांकि मतदान और मतगणना के बीच भारी हंगामा हुआ। अमित बंसल पैनल ने पोस्टर के माध्यम से कई बार चुनाव कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रकट किया।

सदर व्यापार मंडल चुनाव के दौरान पहली बार संयुक्त व्यापार संघ के दोनों शीर्ष संगठन पदाधिकारी सीधे तौर पर चुनाव कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। मतदान सुबह शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ। हालांकि बाद में मतदान के दौरान कई बार हंगामा हुआ। मतगणना के दौरान कई बार चुनाव कार्यक्रम में जकीउद्दीन पैनल के अमित बंसल ने आरोप लगाए। हालांकि देर शाम मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी। चुनाव में विशाल आनंद और सुनील दुआ पैनल ने एक तरफा जीत हासिल की।

अध्यक्ष पद पर विशाल आनंद को 148 मत और जकीउद्दीन को 116 मत मिले। विशाल आनंद 32 वोट से जीते उपाध्यक्ष पद पर सुनील दुआ पैनल के गुरुनाम सिंह को 148 मत और उन्हीं के पैनल के सचिन चौपड़ा को 151 मत मिले। सुनील दुआ पैनल के दोनों उपाध्यक्ष चुने गए कोषाध्यक्ष पद पर अमित सिंघल 162 मत प्राप्त कर विजेता रहे विपक्ष में रजत मित्तल को 109 मत प्राप्त हुए।

महामंत्री पद पर सुनील दुआ और अमित बंसल के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था लेकिन सुनील दुआ ने 171 मत प्राप्त किए। अमित बंसल को 97 मत मिले। सुनील दुआ ने अमित बंसल को 74 मतों से हराया संगठन मंत्री पद पर ऋषभ जैन को 155 मत प्राप्त हुए। मंत्री पद पर निशेष अरोड़ा को 153 मत मिले। मीडिया प्रभारी पद पर सुदीप आनंद को 148 मत प्राप्त हुए।

प्रबंधक पद पर कमर अली को 147 मत मिले। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य पद पर राजेश खन्ना, संजीव ऑवराय, अतुल गर्ग, संजय मुटरेजा, सुनील सेठी, नरेंद्र सिंघल, दीपक चड्डा, राजू शर्मा, भरत खट्टर, संजय महाजन, इमरान अहमद, संवित गुप्ता, भूपेंद्र सिंह बक्शी, भारत कपूर, रजत मेहंदीरत्ता, भानू विजेता रहे मुख्य चुनाव अधिकारी व समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव में सुनील दुआ पैनल एकतरफा विजेता रहा है।

Share.

About Author

Leave A Reply