मेरठ 19 मार्च (प्र)। ईद-उल-फितर को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में तैयारियां जोरों पर हैं। शहर की प्रमुख मस्जिदें रंगीन झालरों से जगमगा उठी हैं और बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। लोग ईद की खरीदारी में व्यस्त हैं। वहीं कोतवाली ऊंची वाली मस्जिद में आज शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकीन सिद्दीकी की अध्यक्षता में चांद कमेटी की बैठक होगी। चांद देखा जाएगा। आज चांद दिखा तो कल ईद मनाई जाएगी।
कोतवाली स्थित शाही जामा मस्जिद में तीन रोजा शबीना आज मुकम्मल हुआ। दुआ कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने कराई। रमजान माह के आखिरी अशरे में रोजेदार इबादत में मशगूल है। शाही ईदगाह समेत शहर में सभी ईदगाहों, मस्जिद में नमाज को लेकर तैयारियां हो रही है। ईद की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है, जिसके बाद ही खुशियों का माहौल अपने चरम पर होगा। आज चांद दिखाई दिया तो शुक्रवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। चांद नहीं दिखा तो फिर शनिवार को ईद मनेगी और कल रमजान माह का अलविदा जुमा होगा और अलविदा जुमे की नमाज अदा की जाएगी।
● शाही ईदगाह दिल्ली रोड : सुबह 8:00 बजे
● ईदगाह बाले मियां नौचंदी : सुबह 8:15 बजे
● लिसाड़़ी ईदगाह : सुबह 7:30 बजे
● मस्जिद जुबैदा हापुड़ रोड : सुबह 7:30 बजे
शिया मस्जिदों में ईद-उल-फिर की नमाज का वक्त
● शाही जामा मस्जिद मंसबिया रेलवे रोड : सुबह 8:00 बजे
● मस्जिद हजरत अबू तालिब लोहियानगर : सुबह 9:00 बजे
● मस्जिद अलमुर्तजा जैदीनगर सोसायटी : सुबह 8:30 बजे
● शिया मस्जिद दरबारे हुसैनी जैदी फार्म : सुबह 8:00 बजे
● छोटी मस्जिद कोटला घंटाघर : सुबह 8:00 बजे
● शाही मस्जिद जाहिदियान : सुबह 8:30 बजे
यह जानकारी अली मिशन सोसायटी के संयोजक अली हैदर रिजवी ने दी।
सदका-ए-फितर 70 रुपये अदा करें:कारी शफीकुर्रहमान
रमजान का आखरी तीन दिन का शबीना कोतवाली स्थित शाही जामा मस्जिद में बुधवार को पूरा हुआ। कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने कहा कि ईद की नमाज से पहले सदक़ा ए फितर गेंहू के एतबार से 70 रुपये अदा करें। कारी शफीकुर्रहमान कासमी एवं दोनों बेटे काज़ी हस्सान कासमी काजी शरीयत मेरठ एवं कारी अफ्फान क़ासमी ने तीन रोज़ा शबीना तरावीह में पूरा किया।
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, मेरठ में आज देखेंगे
सऊदी अरब में बुधवार को शव्वाल का चांद नहीं दिखा। सऊदी में ईद-उल-फितर का त्योहार अब 20 मार्च को मनाया जाएगा। मेरठ में आज चांद कमेटी की बैठक होगी। चांद नहीं दिखा तो शनिवार को ईद मनाई जाएगी। शुक्रवार को रमजान माह का अलविदा जुमा होगा। आमतौर पर सऊदी अरब के अगले दिन देश में ईद का त्योहार मनाया जाता है।
