मेरठ 08 अप्रैल (प्र)। बच्चा श्मशान की जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर बिल्डर ने साथियों संग मिलकर भाजपा पार्षद के चाचा व ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। मंगलवार शाम डाबका गांव में घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। ग्रामीणों और पार्षद ने रात में कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
कंकरखेड़ा क्षेत्र के डाबका निवासी आशुतोष मलिक भाजपा से वार्ड 19 के पार्षद हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्रीन पार्क कालोनी के बिल्डर बच्चा श्मशान की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण सफल नहीं हो रहे। मंगलवार शाम बिल्डर और उसके साथी छह गाड़ियों में उनके ताऊ सुनील मलिक के घर पहुंचे। वह घर पर नहीं मिले। यहां से आरोपित सिल्वर सिटी कालोनी के सामने स्थित चाचा प्रवीण मलिक की दुकान पर पहुंचे। चाचा की बिल्डिंग मैटेरियल की ओम ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। यहां उनका बेटा आरव मिला। आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज की। आरव ने पिता प्रवीण को फोन किया। बिल्डर ने फोन छीनकर चाचा प्रवीण को जान से मारने की धमकी दी।
प्रवीण मलिक स्वजन व ग्रामीणों के साथ ग्रीन पार्क कालोनी के आफिस में पहुंचे। यहां बिल्डर व उसके साथियों ने बदसलूकी करते हुए फायरिंग कर दी।
इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। बिल्डर पक्ष पर गोली चलाने का आरोप है। युवक पर जानलेवा हमला दुकान पर सामान लेने जा रहे युवक पर मुहल्ले के 8-10 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देहली गेट के पूर्वा फैय्याज अली निवासी कैफ ने बताया कि सोमवार रात बिलाल, शान, वाजिद, साहिल और एक अज्ञात ने धारदार हथियार से उस पर हमला किया। शोर मचने पर उसके स्वजन मौके पर पहुंचे, तब हमलावर हत्या की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी अतुल कुमार ने कहा कि घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
