Saturday, May 31

लड़ाई धर्म, जात-पात की नहीं, रोटी, कपड़ा मकान की: चंद्रशेखर

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मवाना 22 मई (प्र)। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना के सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि लड़ाई धर्म और जात-पात की नहीं बल्कि रोटी, कपड़ा और मकान की है। कहा कि मेरठ में पहले समाज की बरात रोकी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बाबा साहेब डां भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए समानता के अधिकार से ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। वह बुधवार को तहसील मैदान में आयोजित संविधान बचाओ सद्भावना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। नगीना सांसद ने कहा कि पूर्व में आई सरकारों ने क्रांतिकारियों का इतिहास छिपाया और चुराया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में क्रांतिकारियों व कांशीराम को भारत रत्न देने और सेना में गुर्जर रेजीमेंट बनाने की मांग भी उठाएंगे। अनुसूचित रेजीमेंट ने बर्मा के युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे। वक्फ बोर्ड संशोधन कानून को मुस्लिम विरोधी करार देते हुए कहा कि दरगाह व धर्मस्थलों पर चलने वाले बुलडोजरों के खिलाफ भी भीम आर्मी ने आवाज बुलंद की है। भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सुनील चित्तौड़, रविंद्र भाटी, बृजपाल सिंह ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष चरण सिंह, सीताराम जाटव, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सूद, चतर सिंह जाटव, अलीशेर, विजय गौतम उपस्थित रहे। सहारनपुर मंडल प्रभारी सरदार जोगेंद्र सिंह आदि ने मुख्य अतिथि चंद्रशेखर को चांदी का मुकुट, तलवार व सरोपा भेंट किया।

दलों की दलदल से निकल सत्ता तक पहुंचने का वक्त आया चंद्रशेखर
मवाना में सदभावना सम्मेलन को संबोधित करने के बाद आसपार्टी अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर फलावदा के रसूलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की दलदल से निकलकर सत्ता तक पहुंचने का वक्त आ गया है। भाईचारा कायम कर आजाद समाज पार्टी मेरठ में जिला पंचायत अध्यक्ष अपनी पार्टी का बनाएगी ।

उन्होंने यह विचार रसूलपुर में समाज सेवी शाहजेब रिजवी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पश्चिम को नज़रअंदाज कर रखा है। सभी वर्गों के साथ धोखा किया जा रहा है। सरकार की नाकामी पर सवाल करने उठाने वाले को देशद्रोही बता दिया | जाता है। उन्होंने युवाओं से राजनीतिक दलों की दलदल से निकलकर भाईचारा कायम करने का आह्वान किया है। इस मौके पर शाहजेब रिजवी आदि रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply