Tuesday, February 10

मिक्स कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट की 16 टीमों में 17 दिनों तक चलेंगे मुकाबले

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 07 फरवरी (प्र)। स्व. नरेन्द्र शर्मा की स्मृति में नरेन्द्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट चौंपियनशिप (मिक्स कारपोरेट) का आयोजन 6 से 22 मार्च तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता गंगानगर स्थित आइआइएमटी विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान पर आयोजित होगी, हालांकि यदि मेरठ टी-20 लीग की तिथि अगले सप्ताह तक घोषित होती है, तो स्थान में परिवर्तन किया जा सकता है।

शुक्रवार को बेगमपुल स्थित स्पाइस गार्डन रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्व. नरेन्द्र शर्मा के खेलों के प्रति प्रेम को आगे बढ़ाना और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ नए क्रिकेटरों को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता लीग आधार पर होगी, जिसमें 16 टीमें भाग लेंगी। सभी मैच कलर ड्रेस में खेले जाएंगे और प्रत्येक टीम को तीन लीग मैच खेलने का अवसर मिलेगा।

सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले डे-नाइट प्रारूप में होंगे। विजेता टीम को 1,51,000 रुपये, उपविजेता को 71,000 रुपये और सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 21-21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को क्रिकेट किट, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को इंग्लिश विलो बैट, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को स्पाइक्स शूज और सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर को कीपिंग ग्लव्स व पैड प्रदान किए जाएंगे।

मिक्स कारपोरेट टूर्नामेंट में सभी उम्र के खिलाड़ियों को मौका
पत्रकार वार्ता में स्वर्गीय नरेन्द्र शर्मा के भाई राजीव शर्मा, सतीश शर्मा, संजीव शर्मा और पुत्र रितिक शर्मा उपस्थित रहे। राजीव शर्मा दक्षिण अफ्रीका से आए हैं, जबकि सतीश शर्मा श्क्रिएशन स्पोर्ट्सश् के निदेशक हैं। टूर्नामेंट को सफल बनाने में देश-विदेश के सहयोगी और प्रायोजक जुड़े हैं, जिनमें दुबई (यूएई) के सहयोगी भी शामिल हैं। टूर्नामेंट में टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 25,000 रुपये निर्धारित है। आयोजकों ने बताया कि इस चौंपियनशिप के माध्यम से क्रिकेटरों को बेहतर मंच और अवसर देना लक्ष्य है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे बढ़ सकें और प्रतियोगिता को भविष्य में और बड़े स्तर पर आयोजित किया जा सके।

Share.

About Author

Leave A Reply