Tuesday, February 10

सिटी स्टेशन पर दिखाई देगी स्वतंत्रता संग्राम की झलक

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 07 फरवरी (प्र)। मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन के भवन में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की झांकी दिखाई देगी। भाजपा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के प्रश्न के उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सांसद लक्ष्मीकांत के प्रयास से पुराने मॉडर्न स्टाइल के डिजाइन को निरस्त कर नए डिजाइन के अनुसार मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर कार्य किया जा रहा है, जिसमें प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की झलक दिखाई देगी।

सांसद ने संसद में प्रश्न उठाया कि मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन के नए भवन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शिलान्यास किया था उसके निर्माण की स्थिति क्या है रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर में कहा कि मेरठ का इतिहास प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा हुआ है। मेरठ के इतिहास के हिसाब से स्टेशन बनाने के लिए इस कल्पना के साथ स्टेशन का डिजाइन बनाया गया था। उसका जो पहला डिजाइन बना, वह एक बहुत मॉडर्न तरीके का डिजाइन था। इसमें इतिहास को रिफ्लेक्ट नहीं किया जा रहा था। इसीलिए डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी से अनुरोध किया गया था कि वे वरिष्ठ नागरिकों की राय लें कि क्या हम मेरठ के स्वतंत्रता आंदोलन की झलक मेरठ स्टेशन में दे सकते हैं? यह अगले 50-100 साल का विजन होना चाहिए। सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत के प्रयास से रेलवे स्टेशन का नया डिजाइन बनाया गया है। नए डिजाइन के हिसाब से अभी सिटी स्टेशन का काम चल रहा है रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे में सभी पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।

अंडरपास का मामला उठाया
सांसद लक्ष्मीकांत ने संसद में कहा कि मेरठ-दिल्ली पुरानी रोड एवं बिजली बा बस चौराहे से सिंचाई विभाग के लंबे के साथ मोहकमपुर की ओर रेल लाईन तक सड़क है। दिल्ली-मेरठ रेल लाइन के नीचे से अंडरपास बनाकर और फिर सड़क को आगे निकालकर रास्ता सुगम बनाया जा सकता है। दिल्ली रोड से बम्बे नीचे अंडरपास बनने से दिल्ली रोड से वाला रोड के दिल्ली रेलवे क्रॉसिंग के लेकर शनि मंदिर, गुर्जर चौक, बागपत रोड का यह लिंक मार्ग होगा। इस रास्ते से घाट-पांचली, सिवालखास, बागपत रोड, वेदव्यासपुरी, मलियाना जाने वाले सभी लोगों को यह रास्ता बहुत छोटा पड़ता है।

Share.

About Author

Leave A Reply