Saturday, April 11

उप्र महिला शिक्षक संघ की त्रैमासिक गोष्ठी आयोजित हुई

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 18 मार्च (जन)। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की त्रैमासिक गोष्टी का आयोजन गत दिवस कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शशि कौशिक के द्वारा की गई। सर्वप्रथम गोष्ठी में जिला मीडिया प्रभारी शालिनी एवं अमिता के द्वारा गोष्टी के मुख्य एजेंडा को जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के समक्ष रखा गया। जिला महामंत्री दीप्ति गुप्ता के द्वारा जनपद मेरठ में महिला शिक्षिकाओं के समक्ष आ रही परेशानियों को रखा गया। सभी सदस्यों के द्वारा एजेंडा के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। आगामी नवीन सत्र की कार्य योजना बनाई गई। जिसमें महिला शिक्षिकाओं को सीसीएल, मैटरनिटी लीव, गर्भपात लीव एवं विद्यालय स्तर पर ब्लॉक स्तर पर एवं जनपद स्तर पर आ रही समस्या के निराकरण हेतु जिला अध्यक्ष शशि कौशिक के द्वारा ठोस कदम उठाने का प्रस्ताव रखा। इसके सापेक्ष में जिला कार्यकारिणी एवं ब्लाक कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा पूर्ण रूप से सहमति प्रदान की गई। गोष्ठी में संरक्षिका सुनीता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरोजिनी आर्य, जिला कोषाध्यक्ष रश्मि जैन, नमिता सिंह संगठन मंत्री मेघा वर्मा, खुशबू उपाध्यक्ष नीरू अरोरा, सुमन वर्मा मनीषा शर्मा, रंजना, नीलम वर्मा, रितु आदि मौजूद रहीं।

Share.

About Author

Leave A Reply