Friday, August 1

मेरठ में 31 मई तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 26 मई (प्र)। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी ने फिर से चेतावनी दी है कि 28 मई तक एक बार फिर चक्रवाती तूफान वर्षा के साथ राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड़, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में दोबारा से दस्तक दे सकता है। हालांकि इसकी रफ्तार पहले के मुकाबलें थोड़ी कम होगी।

मई महीने में मेरठ में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी तेज आंधी के साथ बारिश तो कभी उमस भरी गर्मी लोगों को झेलनी पड़ रही है। शनिवार का दिन भी गर्म रहा, उमस के चलते लोग परेशान रहे।

रविवार की सुबह मौसम में फिर बदलाव आया। बिजली की चमक के साथ तेज हवा चली। बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से छह डिग्री तापमान नीचे आ गया। रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।
रविवार से शुरू हुए नौतपा का पहला दिन मेरठ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। आंधी-बारिश से मेरठ में दिन का तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो प्रदेश में सबसे कम दर्ज हुआ। इस महीने शनिवार को मेरठ में दूसरी बार सबसे कम तापमान रहा।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 28 मई तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। तेज हवा और आंधी के साथ मौसम बदलेगा। 10 से 20 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। बारिश और तेज आंधी से आम की फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है।

मौसम विज्ञानी ने बताया कि मई का महीना आंधी, तूफान और हल्की वर्षा में निकल जाएगा। मगर, जून के पहले सप्ताह से प्रचंड गर्मी शुरू हो सकती है। जिसमें अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। बढ़ते तापमान की यह स्थिति करीब 20 से 25 जून तक रहेगी। उसके बाद 28 अथवा 29 जून को दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में मानसून दस्तक दे देगा। उसके बाद कभी वर्षा तो कभी हवा से मौसम खुशनुमा होगा।

मौसम विभाग के अनुसार मेरठ सहित वेस्ट यूपी में आंधी-बारिश से फिलहाल राहत के आसार नहीं है। 31 मई तक 40-70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी और तेज बारिश के आसार हैं। इससे भीषण गर्मी से राहत जारी रहेगी। दिन-रात के तापमान सामान्य से नीचे बने रहेंगे।

Share.

About Author

Leave A Reply