Sunday, July 6

आज छा सकता है कोहरा, 21 से 23 के बीच फिर वर्षा के आसार

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 17 जनवरी (प्र)। 2025 की शुरुआत से ही कुछ दिनों के अंतराल पर हो रही बरसात ठंड के तेवर बढ़ा रही है। बुधवार देर रात बूंदाबांदी शुरू हो गई। गुरुवार सुबह बर्फीली हवा ने हाथ-पैर सुन्न कर दिए। गनीमत रही कि दोपहर में धूप निकल आई और लोगों ने राहत की सांस ली। शाम होते ही वातावरण में गलन फिर से बढ़ गई। वहीं आज शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ रहा धूप निकली रही।

मौसम विज्ञानियों की मानें तो आगामी सप्ताह फिर से बरसात के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कोहरे को लेकर मेरठ के लिए यलो और मुजफ्फरनगर के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। मध्यम श्रेणी का कोहरा पड़ने की आशंका में यलो अलर्ट जारी किया जाता है, जबकि आरेंज अलर्ट घने कोहरे की आशंका जताता है। जनवरी में अब तक तीन बार बरसात हो चुकी है। बुधवार की रात 2.6 मिलीमीटर पानी बरसा, अब तक 8.2 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मेरठ का एक्यूआई गुरुवार को 108 दर्ज किया गया।

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि 18 जनवरी को हिमालय क्षेत्र में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 21 और 23 जनवरी के बीच एनसीआर और आसपास के इलाकों में बरसात की संभावना है।

Share.

About Author

Leave A Reply