Tuesday, October 14

उद्धव और राज ठाकरे मिलकर लड़ेंगे निकाय चुनाव, संजय राउत ने किया ऐलान

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मुंबई 16 अगस्त। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना महाराष्ट्र के कम से कम चार जिलों में मिलकर निकाय चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने आगे बताया कि मनसे के साथ गठबंधन बनाने पर चर्चा चल रही है.
राउत ने कहा कि है कि शिवसेना यूबीटी और मनसे एक साथ मुंबई में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा है कि मुंबई के साथ-साथ दोनों पार्टियां पुणे, कल्याण-डोंबिवली, नासिक और ठाणे नगर निगमों में मिलकर चुनाव लड़ेंगे। संजय राउत ने यह भी विश्वास जताया कि मुंबई नगर निगम और ठाकरे बंधु मिलकर चुनाव जीतेंगे।

राउत ने यह भी दावा किया है कि कोई भी अघोरी शक्ति आ जाए, तो भी वह वज्र मराठी लोगों को नहीं तोड़ सकता। गौरतलब को कि 20 साल बाद दोनों ठाकरे भाई जुलाई में मराठी अस्मिता के मुद्दे पर एकसाथ आए थे। उद्धव ठाकरे ने दिल्ली दौरे में कहा था कि वह गठबंधन को लेकर सिर्फ महाराष्ट्र में बोलेंगे। कांग्रेस ने दोनों भाईयों के साथ आने को पारिवारिक मामला बताया है।

संजय राउत ने यह बड़ा ऐलान 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया। उन्होंने कहा कि ठाकरे बंधुओं ने अब ठान लिया है। राउत ने कहा कि दोनों भाई मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव इस साल के अंत में होने की उम्मीद की जा रही है। इसके लिए सत्तारूढ़ महायुति और महाविकास आघाड़ी के सभी घटक अपने स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। मुंबई के बीएमसी चुनाव तीसरे और अंतिम चरण में होने की उम्मीद की जा रही है। संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ठाकरे बंधु मिलकर मुंबई, ठाणे, नासिक, कल्याण और छत्रपति संभाजीनगर सहित प्रमुख नगर निकायों में जीत हासिल कर सकते हैं। उद्धव और राज ठाकरे के बीच एक संयुक्त मोर्चे की अटकलें इस साल की शुरुआत में तब शुरू हुईं जब दोनों नेता मराठी भाषा के मुद्दे पर एक साथ आए।

राज-उद्धव के साथ आने पर भाजपा का तंज
हालांकि, महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता गिरीश महाजन ने शिवसेना (यूबीटी) पर केवल चुनावी मौसम में मराठी भाषियों को याद करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पिछले साल के विधानसभा परिणामों से पता चला है कि मराठी मतदाताओं ने बड़े पैमाने पर भाजपा का समर्थन किया और उन्हें गुमराह करने के प्रयासों से प्रभावित नहीं हुए. इसके अलावा, राज्य के भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने आश्चर्य जताया कि क्या यह सच है या सिर्फ राउत की “अटकलबाजी” है.

Share.

About Author

Leave A Reply