

मेरठ, 07 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए की नगर ईकाइ द्वारा मंडल और जिले के पदाधिकारियों के सहयोग से आयोजित किए गए होली मिलन समारोह में सभी ने एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी की खुशहाली की कामना की और कहा कि ऐसे आयोजन गंगा-जमुनी तहजीब भाईचारा और सद्भाव को बढ़ावा देने के साथ ही सबको एक सूत्र में पिरोने का काम करती है।
दिन में लगभग 1 बजे वेस्ट एण्ड रोड कैंट स्थित होटल एवं रेस्टोरेंट रोबारियू में आईएमए यूपी व औघड़नाथ मंदिर के पूर्व अध्यक्ष की अध्यक्षता तथा मजीठिया बोर्ड उप्र सरकार के पूर्व सदस्य ऑन लाइन न्यूज चौनल ताजा खबर और मेरठ रिपोर्ट के चेयरमैन अंकित बिश्नोई के संचालन में सम्पन्न हुई।
इस मौके पर तिलक पुस्तकालय व वाचनालय के मंत्री राजनेता चौधरी यशपाल सिंह, लाला रामानुज वैश्य बाल सदन के मंत्री श्री हर्षवर्धन बिट्टन एडवोकेट की गरिमामय उपस्थिति में सभी उपस्थितों ने सोशल मीडिया की उपयोगिता और समाज में उसके योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि इसकी अच्छी बातों को आत्मसात करें। वक्ताओं ने सोशल मीडिया की एकतरफा आलोचना करने वालों को हीनभावना से ग्रस्त बताते हुए कहा कि वह पहले सोशल मीडिया को समझे और फिर बोले आज समाज का हर वर्ग इसका लाभ उठा रहा है।
आगंतुकों का स्वागत कार्यक्रम के संयोजक सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के राष्ट्रीय संगठन मंत्री व पूर्व कार्यवाहक उपनिदेशक सूचना सुरेन्द्र शर्मा एलएलबी, कौमी एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएमए के प्रवक्ता भाजपा नेता संदीप गुप्ता एल्फा, आरकेबी फाउंडेशन व ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आइना के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्पादक पत्रकार रवि कुमार बिश्नोई ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर श्री प्रदीप सेठी, जगमोहन शाकाल, पूर्व सूचना अधिकारी नईम अहमद, एसएमए की महिला जिलाईकाई की अध्यक्ष पूनम गोयल, अजय सोम, दीप जैन, नरेन्द्र जैन, वरिष्ठ कवि व साहित्सकार सुधाकर आशावादी, प्रदीप सेठी, संघ परिवार से जुड़े पवन बंसल, शक्ति सिंह एडवोकेट, ठाकुर जगदीश सिंह, पवन कश्यप, गिरीश भारद्वाज, मुकेश गुप्ता, चिराग जैन, गौरव, नरेश दत्ता, कोमल सिंह, दीपमाला सोम, पुनीत सिंघल, अनिल कुमार, दिनेश कुमार, विनोद कुमार आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम लगभग दो घंटे चला शुभारंभ चौधरी यशपाल सिंह और समापन आभार पवन बंसल द्वारा किया गया।

