मेरठ 04 जून (प्र)। लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। वहीं विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है और अगर एनडीए को जीत मिली तो पंडित नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे।
वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सात सीटों का सरताज कौन बनेगा, यह फैसला आज हो जाएगा। मतगणना शुरू हो चुकी है। मेरठ में भाजपा के अरुण गोविल आईएनडीआईए गठबंधन से सुनीता वर्मा और बसपा से देवव्रत त्यागी के बीच सीधा मुकाबला रहा। हालांकि, मेरठ लोकसभा सीट पर कुल आठ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बताते चले कि 2019 में मेरठ की जनता ने 586184 वोटों के साथ भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल को विजयी बनाया था।
मेरठ में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्विद्यालय में आठ बजते ही सबसे पहले बैलेट पेपर की काउंटिंग हुई और फिर ईवीएम की मतगणना भी शुरू हो गई है। बताया गया कि 11 लाख 79 हजार 121 वोटों की काउंटिंग होगी। यहां चार हजार से ज्यादा बैलेट पेपर हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और कृषि विश्विद्यालय के पास चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात है। भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल और सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा के बीच मुकाबला माना जा रहा है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के लिए पांच विधानसभाओं की मतगणना होगी। वहीं, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और बागपत की एक-एक विधानसभा की भी मेरठ में ही काउंटिंग हो रही है।
दोपहर तक 17 राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल 20 हजार वोटों से पीछे हो गए हैं। जबकि सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा आगे चल रहीं हैं। अभी 10 राउंड की काउंटिंग होनी बाकी है।
मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर बाजी पलट गई है। यहां गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने अरुण गोविल को पछाड़ दिया है। वह 6020 वोटो से आगे चल रही हैं। मतगणना के दौरान नोटा भी खूब दौड़ा। नोटा चौथे स्थान पर चल रहा है। 1548 वोट नोटा पर डाले गए।
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा से प्रत्याशी अरुण गोविल ने 11 वें राउंड तक 46547 मत की बढ़त बनाई हुई है। अरुण गोविल को जहां 127693 तो वहीं इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी सुनीता वर्मा को 81146 तथा बसपा के देवव्रत कुमार त्यागी को 20663 मत मिले हैं।
भाजपा के ‘राम’ अरुण गोविल मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा से आगे हो गए हैं। अरुण गोविल 9841 वोटों से आगे हो गए हैं। सुनीता वर्मा करीब 10 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। अरुण गोविल 18283 से आगे हो गए हैं।
मेरठ-हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में 2231 मतों से अरुण गोविल आगे
राउंड – एक
प्रत्याशी पार्टी मत
अरुण गोविल भाजपा 4560
सुनीता वर्मा सपा 2329
देवव्रत त्यागी बसपा 1352
मेरठ-हापुड़ विधानसभा क्षेत्र: 3303 मतों से अरुण गोविल आगे
राउंड – दो
प्रत्याशी पार्टी मत
अरुण गोविल भाजपा 8059
सुनीता वर्मा सपा 4756
देवव्रत त्यागी बसपा 3156
मेरठ-हापुड़ विधानसभा क्षेत्र:517 मतों से अरुण गोविल आगे
राउंड – 3
प्रत्याशी पार्टी मत
अरुण गोविल भाजपा 10343
सुनीता वर्मा सपा 9826
देवव्रत त्यागी बसपा 4980
ये प्रत्याशी मैदान में
पार्टी प्रत्याशी का नाम
भाजपा अरुण गोविल
बसपा देवव्रत त्यागी
सपा सुनीता वर्मा
सबसे अच्छी पार्टी अफजाल सोशल डेमोक्रेटिव पार्टी आबिद हुसैन
राष्ट्रीय शोषित दल भूपेंद्र
मजलूम पार्टी लियाकत
जयहिंद पार्टी हिमांशु