Wednesday, February 5

उत्कर्ष त्यागी बने भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 08 जून (प्र)। मेरठ जिले के गांव माछरा निवासी स्व. महेंद्र सिंह त्यागी के पौत्र व प्रोफेसर योगेश कुमार त्यागी के पुत्र उत्कर्ष त्यागी भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट बन गए हैं। आज शनिवार, 08 जून 2024 को आई.एम.ए. देहरादून से पासआउट होकर उत्कर्ष ने न केवल अपने परिवार को बल्कि अपने गांव माछरा और मेरठ जिले का नाम रोशन किया है। पासिंग आउट परेड के बाद उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

उत्कर्ष त्यागी ने एन.डी.ए. खड़कवासला पुणे और आई.एम.ए. देहरादून से सेना की ट्रेनिंग पूरी की। शनिवार को उत्कर्ष सेना में लेफ्टीनेंट कमीशंड हुए। उन्होंने टैक्निकल आर्म ई.एम.ई. ज्वाइन की है। उत्कर्ष त्यागी, माछरा निवासी स्व. मास्टर महेन्द्र सिंह त्यागी के पौत्र हैं। इनके पिता डॉ. योगेश कुमार त्यागी इस समय डी.आई.टी. विश्वविद्यालय, देहरादून में प्रोफेसर हैं तथा माँ सारिका त्यागी गृहिणी हैं। बचपन से ही मेधावी छात्र रहे उत्कर्ष त्यागी का सपना शुरू से ही सेना में अफसर बनने का रहा। उत्कर्ष ने बारहवीं तक की शिक्षा डी.पी.एस. देहरादून से प्राप्त की। उत्कर्ष के छोटे भाई सार्थक त्यागी जालंधर से मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं। उत्कर्ष के माता-पिता और समस्त परिजन उनकी इस उपलब्धि पर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

ले. उत्कर्ष त्यागी अपनी सफलता का मूल मंत्र लगातार अपने लक्ष्य के प्रति अथक प्रयास में लगे रहने को मानते हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता को देते हुए बताते हैं कि माता-पिता ने हर समय उन्हें हर सहयोग किया। इसी का प्रतिफल है कि आज उन्हें यक सफलता मिली है। उत्कर्ष त्यागी की इस सफलता से माता-पिता व पूरा परिवार बड़ा गर्व महसूस कर रहा है। इस सूचना ने उनके गांव माछरा में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। कल रविवार को माछरा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर सम्मान के लिए उत्कर्ष त्यागी और उनके परिजनों को भी सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Share.

About Author

Leave A Reply