Wednesday, November 12

एनएएस कालेज में पुरातन छात्र मिले तो खिले चेहरे

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 02 दिसंबर (प्र)। इसरो सबसे अधिक सेटेलाइट छोड़ने में आगे है। कुछ दिनों में एक और सेटेलाइट छोड़ा जाएगा, जो कि भारत के लिए बड़ी उपलब्धि होगा। इसरो युवाओं को भी अवसर दे रहा है। यह कहना था पूर्व पाठयक्रम निदेशक इसरो हरिओम वत्स का, वह एनएएस डिग्री कालेज में पुरातन छात्र मिलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

पुरातन छात्र मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व 1970 बैच के हरिओम वत्स ने बताया कि एस्ट्रोनामी और स्पेस साइंस में युवाओं की उत्सुकता बढ़ रही है। कार्यक्रम में आयोजन समिति सचिव आदित्य शर्मा ने पंडित नानक चंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। प्रबंध समिति सचिव अमित शर्मा, ट्रस्टी राजेन्द्र शर्मा पूर्व विधायक, प्राचार्य प्रो मनोज अग्रवाल, पुरातन छात्र समिति अध्यक्ष नैन सिंह, विष्णु कुमार शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन किया। विष्णु कुमार शर्मा द्वारा गजल की प्रस्तुति दी गई। रोमियो जेम्स ने बताया कि 1984 में ओलंपिक खेला था और 2015 में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हुआ। कालेज से स्नातक डिग्री प्राप्त की। प्रमोद बाटला ने भी अपने अनुभव साझा किए। सह सचिव दीपक शर्मा, प्रो एसके शर्मा, डॉ. अजेन्द्र शर्मा, प्रो ललिता यादव, प्रो विवेक त्यागी, प्रो अलका तिवारी, डा आरआर भारद्वाज, एनएएस इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य आभा शर्मा, अजित सिंह, स्वाति शर्मा, डा अम्बिका कालरा, पुनीत शर्मा आदि का सहयोग रहा।

इनका हुआ सम्मान
सम्मानित होने वाले पुरातन छात्रों में विनोद कुमार शर्मा, पूर्व हॉकी खिलाड़ी, ललित कुमार, आईजी बीएसएफ, गजेन्द्र सिंह न्यायाधीश उच्च न्यायालय, रोमियो जेम्स ओलम्पियन हॉकी खिलाड़ी, प्रमोद बाटला भारतीय हॉकी खिलाड़ी, रवि बोहरा हॉकी खिलाड़ी, दिलीप सान्याल अंतरराष्ट्रीय एम्पायर बैडमिंटन, विष्णु कुमार शर्मा राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी व सहायक आयुक्त, रमन त्यागी एसपी सीबीआई), आदेश गोयल अपर आयुक्त जीएसटी, वजीर यादव पूर्व विधायक आदि मुख्य रूप से रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply