मेरठ, 17 अप्रैल (ता)। पुलिस की छवि अक्सर सख्ती से जुड़ी होती है, लेकिन मेरठ में एक तस्वीर ऐसी भी सामने आई, जिसने भरोसे की नई मिसाल पेश कर दी। जब वर्दी में एक अधिकारी ने खुद को ‘भैया’ कहकर पुकारने को कहा तो माहौल ही बदल गया। शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में धरने पर बैठी महिलाओं के बीच पहुंचे नवनियुक्त एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने अपने सहज और मानवीय व्यवहार से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि हम विनायक हैं और आप हमें विनायक भैया ही कहेंगे तो हमें ज्यादा आनंद होगा। उनके इस अपात्व भरे अंदाज ने वहां मौजूद महिलाओं को भावुक कर दिया। कई महिलाओं की आंखों से आंसू निकल आए, क्योंकि उन्हें लगा कि कोई उनकी पीड़ा को सच में समझने आया है। धरने पर बैठी महिलाओं ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिन्हें एसपी सिटी ने गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया। इस मुलाकात ने पुलिस और जनता के बीच भरोसे की नई कड़ी जोड़ दी। यह दृश्य कहता है कि जब वर्दी में संवेदना जुड़ जाती है, तो कानून के साथ इंसानियत भी मजबूत होती है।
जब वर्दी में संवेदना जुड़ जाती है, तो कानून के साथ इंसानियत भी मजबूत होती है
Share.
