Saturday, July 27

विश्व एन्क्लेव में महिला की हत्या, शिवानी की तीन साल पहले हुई थी शादी

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 02 दिसंबर (प्र)। टीपीनगर थाना क्षेत्र के विश्व एन्क्लेव में शिवानी (26) की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। घटना के बाद पति सहित ससुराल वाले फरार हो गए। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि शिवानी की हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटकाया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस दहेज हत्या मानते हुए भी जांच के लिए तथ्य जुटा रही है।

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2020 में मीरापुर की रहने वाली शिवानी गुप्ता की शादी विश्व एन्क्लेव के रहने वाले अंबुज गुप्ता पुत्र डाल चंद गुप्ता के साथ हुई थी। उनका दो साल का बेटा भी है शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि सास सरला देवी, ससुर डाल चंद और पति अंबुज गुप्ता कई दिन से दहेज की मांग कर रहे थे। शिवानी के भाई शिवम ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे फोन आया कि बीमारी के चलते शिवानी की मौत हो गई है, आप मेरठ आ जाओ। इसके वह और परिवार के अन्य लोग यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिवानी के गले में चोट का निशान था। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि शिवानी को फंदे पर लटकाने के बाद शव को नीचे उतारा गया मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। टीपी नगर इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। घटना की जांच की जा रही है आरोपी ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मृतका के पिता महेश अग्रवाल ने बताया कि आज देर शाम उनके एक रिश्तेदार की कॉल मीरापुर में उनके यहां आयी। कॉल करने वाले रिश्तेदार ने बस इतना ही बताया कि शिवानी की ससुराल कॉल करो शायद वह बीमार है या अस्पताल में भर्ती है।

इसके बाद महेश अग्रवाल ने शिवानी के ससुर डालचंद गुप्ता को कॉल किया। उन्होंने बताया कि शिवानी की तबीयत थोड़ी खराब हो गयी थी, लेकिन घबराने वाली कोई बात नहीं है। उसको डाक्टर को दिखा दिया गया है। महेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि करीब आधा घंटा बाद उन्होंने दोबारा डालचंद गुप्ता के मोबाइल पर कॉल किया तो वह स्वीच आॅफ जा रहा था, उनको कुछ शक हुआ। मेरठ में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से बात की और खुद भी मेरठ के लिए रवाना हो गए।
महेश अग्रवाल ने बताया कि जब वो बेटी की ससुराल पहुंच तो घर का गेट बंद था। भीतर कोई नहीं था। उनकी बेटी की लाश बेड पर पड़ी थी। परिवार के सभी सदस्य जिनमें पति, ससुर व सास गायब थे। यह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

घटना के बाद परिजन एंगुलेंस में शिवानी का शव लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग की। परिजनों का कहना था कि पहले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए, इसके बाद ही वह शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने देंगे। इसी दौरान पुलिस ने पति को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक पति ने हत्या करने की बात कबूल की है उससे पूछताछ जारी है।

Share.

About Author

Leave A Reply