Saturday, July 27

चुनाव के मद्देनजर 70 इंस्पेक्टरों का तबादला

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 31 अक्टूबर (प्र)। शहर में तैनात 22 पुलिस इंस्पेक्टरों तथा रेंज के कुल 70 इंस्पेक्टरों का जोन से तबादला कर दिया गया है। दीपावली जैसे पर्व पर तबादला आदेश को मठाधीश कहलाने वाले इंस्पेक्टरों को बड़ा झटका माना जा रहा है। आईजी रेंज नचिकेता झा ने 70 इंस्पेक्टर के नामों की एक लिस्ट जारी की है। जिसमें किस इंस्पेक्टर का तबादला कहां से कहां किया गया, इसका पूरा ब्योरा है। हालांकि ये ट्रांसफर लिस्ट दिवाली बाद लागू होगी।

त्योहार बाद ही इंस्पेक्टरों को रिलीव किया जाएगा। इसमें एक ही जिले में तीन साल पूरे कर चुके इंस्पेक्टर्स का नाम भी शामिल है। मेरठ जिले के 23 इंस्पेक्टर के नाम हैं, जिनका तबादला अन्य जिलों में किया गया है। मेरठ रेंज के सभी जिलों से बाहर दूसरे जिलों में भी इंस्पेक्टर जाएंगे।
मेरठ के जिन इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है उनमें आसिफ अली बुलंदशहर, ओम प्रकाश सिंह हापुड़, अतर सिंह बागपत, कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार बुलंदशहर, भंवर पाल सिंह हापुड़, धर्मेंद्र शर्मा बुलंदशहर, दिग्विजय नाथ शाही बुलंदशहर, देवेन्द्र सिंह बुलंदशहर, हरिवीर सिंह बुलंदशहर, जितेन्द्र दुबे बुलंदशहर, कुलदीप सिंह बागपत, नीरज मलिक बुलंदशहर, परतापुर थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह बुलंदशहर, ऋषिपाल सिंह बुलंदशहर, राम नारायण सिंह बुलंदशहर, राजेश कुमार बुलंदशहर, श्यौपाल सिंह हापुड़, संजय शर्मा बागपत, संजय वर्मा बुलंदशहर, समर बहादुर सिंह बागपत, सुधीर कुमार हापुड़, सुरेश कुमार हापुड़, उपेन्द्र सिंह बुलंदशहर समेत रेंज से कुल सत्तर इंस्पेक्टर बाहर भेजे गए हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply