मेरठ 03 जून (प्र)। बीएवी इंटर कॉलेज सुभाष बाजार की प्रबंध कमेटी के पंचवर्षीय चुनाव में सुशील कुमार गौतम का पूरा पैनल विजयी घोषित हो गया मतदाताओं ने विजयी पदाधिकारी और सदस्यों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी इंद्रेश अधाना की देखरेख में सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक मतदान हुआ। 1420 मतदाताओं में से 710 मतदाताओं ने अपने मतों का उपयोग किया। तीन बजे के बाद मतों की गिनती शुरू हुई। जिसमें तीन मत निरस्त पाए गए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सुशील कुमार गौतम ने 498 मत प्राप्त किए जबकि प्रतिद्वंदी को 183 मत मिले।
प्रबंधक पद पर रजनीकांत शर्मा को 504 मत मिले और पुनीत मोहन शर्मा को 170 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर मनु भारद्वाज 463 मत मिले और दूसरे पैनल के पंकज कुमार शर्मा को 200 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अशोक तिवारी, कुलदीप शर्मा, जितेंद्र गौतम, पंकज शर्मा, पीयूष शर्मा शास्त्री, विवेक शर्मा, सतीश कुमार शर्मा, अशोक शर्मा, आदर्श कुमार शर्मा, योगेश कुमार शर्मा, रघुनंदन शर्मा, संजय शर्मा विजयी घोषित किए गए सदस्य पद पर पीयूष शास्त्री को अध्यक्ष और प्रबंधक से भी अधिक मत 514 मिले। मुख्य निर्वाचन अधिकर्ता राकेश गौड़, भव्य त्यागी, ध्रुव शर्मा आदि का मुख्य सहयोग रहा। विद्यालय प्रबंधक कमेटी के मतदाताओं ने विजयी पदाधिकारी और सदस्यों की जीत पर ढोल नगाड़े बजाकर खुशी मनाई।
