Tuesday, October 14

ड्यूटी पर जा रही नर्स पर एसिड अटैक, हालत गंभीर; किशोर सीसीटीवी में कैद

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 24 सितंबर (प्र)। लोहियानगर में मंगलवार रात 9 बजे एक नर्स पर एसिड अटैक हुआ है। नर्स नाइट ड्यूटी के लिए जा रही थी। रात करीब 9 बजे टेंपो स्टैंड के पास एक नाबालिग लड़के ने उस पर तेजाब फेंक दिया। हमले में नर्स बुरी तरह झुलस गईं। उनकी चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और सीओ अंतरिक्ष जैन भी मौके पर पहुंच गए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपित की पहचान कर ली है, उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने घायल महिला को तत्काल नजदीकी अवध अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया- नर्स की बेटी को एक लड़का परेशान कर रहा था। मां के विरोध करने पर उसने एसिड अटैक किया है। उसकी तलाश की जा रही है।

घटना लोहियानगर टेंपो स्टैंड के पास स्थित सद्दाम की दुकान के सामने हुई। एल ब्लाक की रहने वाली महिला रुखसाना पत्नी असलम एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। रुखसाना मंगलवार रात करीब 9 बजे ड्यूटी जा रही थी। तभी किसी एक नाबालिग लड़के ने रुखसाना पर अचानक तेजाब डाल दिया।

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में एसपी अंतरिक्ष जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

हालत नाजुक होने पर दूसरे अस्पताल रेफर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रुखसाना को तुरंत नजदीकी अवध अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हमले के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला की बेटी से किसी युवक का विवाद चल रहा था। महिला ने इसका विरोध किया था। संभावना जताई जा रही है कि इसी रंजिश में हमला किया गया हो। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply