Wednesday, October 29

श्री चिन्मयानंद बापू जी महाराज की 25 से 31 अक्टूबर तक होने वाली श्रीमद्भागवत कथा हेतु पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 16 अक्टूबर (दैनिक केसर खुशबू टाइम्स)। 25 से 31 अक्टूबर तक सायं 3 बजे से 6 बजे तक भैंसाली मैदान में कथा व्यास परम पूज्य संत श्री चिन्मयानंद बापू जी के द्वारा की जाने वाली श्रीमद्भागवत कथा का भूमि पूजन आज प्रातः 10 बजे पूरे धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति के बीच हुआ। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में श्रीमति दीपिका गुप्ता एवं श्री अमित गर्ग मूर्ति वाले रहे।

भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष साहित्यकार सुरेश जैन रितुराज सहित अन्नपूर्णा ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष ब्रजभूषण गुप्ता भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी नीरज मित्तल पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल आदि के साथ ही डा0 रामकुमार गुप्ता ज्ञानेन्द्र अग्रवाल श्रीमति कुसुम शास्त्री विक्रम जीत शास्त्री अरूण अग्रवाल राहुल गुप्ता अनिल मित्तल संजीव गुप्ता अमन गुप्ता राखी त्यागी रीना सिंघल आशा चौधरी शालिनी अग्रवाल ममता गुप्ता रेखा सिंह डोली गुप्ता राजीव अग्रवाल जय प्रकाश अग्रवाल अनिल जैन महेश सिंघल प्रिया गोयल आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। पूर्व सांसद प्रवक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता हर्ष गोयल आदि की देखरेख में होने वाला यह धार्मिक आयोजन वहां मौजूद लोगों के अनुसार यादगार होगा। और श्री चिन्मयानंद बापू जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा को लंबे समय तक शहर की धार्मिक जनता याद रखेगी।

Share.

About Author

Leave A Reply