मेरठ, 29 जनवरी (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। लिसाड़ी गेट के अहमदनगर निवासी अनवर शराब पीने का आदी है। इसी बात को लेकर बड़े भाई ने गत रात को अनवर को डांट दिया। विवाद के चलते वह घर से निकाला और पास के ही एक पेड़ पर जाकर लटक गया। कुछ स्थानीय लोगों ने युवक को पेड़ से लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और अनवर को नीचे आने के लिए समझाने लगी। काफी प्रयास के बाद भी अनवर नहीं माना तो पुलिस में क्रेन मंगवाई। दूसरी ओर, जाल मंगवाकर इसे पेड़ के नीचे लगाया। करीब 1 घंटे तक हंगामा होता रहा। रात को करीब 11 बजे अनवर को नीचे उतरने के लिए क्रेन की मदद ली गई, हालांकि इस दौरान अनवर खुद ही पेड़ से नीचे उतर आया। इस दौरान मौके पर जाम की स्थिति बन गई और लोग वीडियो बनाते रहे।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी है और पारिवारिक विवाद के चलते पेड़ पर जाकर लटक गया था। इस दौरान पुलिस ने युवक को बचाने के लिए प्रयास किया और क्रेन भी बुलाई गई। हालांकि युवक बाद में खुद ही नीचे उतर आया।
पारिवारिक विवाद के चलते नशे में पेड़ पर लटका युवक, बुलानी पड़ी क्रेन
Share.
