मेरठ 30 जनवरी (प्र)। विश्व जागृति मिशन द्वारा होटल सम्राट में गुरुवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसका संचालन दीपक शर्मा ने किया। प्रेसवार्ता में मिशन महामंत्री देवराज कटारिया, कोषाध्यक्ष राजकुमार तथा आनन्दधाम के अधिकारी एवं आचार्य रजनीश ने बताया कि वर्तमान समय में समाज में नैतिक संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के पुनर्जागरण की अत्यंत आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को लेकर आगामी 12 मार्च से 15 मार्च तक साकेत स्थित आई. टी. आई. ग्राउंड में भव्य संत समागम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मनोज शास्त्री ने बताया कि संत समागम में देश के प्रख्यात साधु-संत एवं विचारक सहभागिता करेंगे जिनमें महामण्डलेश्वर अवधेशानन्द, शंकराचार्य स्वामी राजेश्वर आश्रम, योग ऋषि स्वामी रामदेव, चिदानन्द मुनि, महामण्डलेश्वर डॉ. स्वामी साक्षी जी महाराज, बाल योगी उमेशनाथ महाराज स्वामी रविन्द्र पुरी, आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकानन्द, महामण्डलेश्वर हरि चेतानन्द, आचार्य प्रमोद कृष्णम आचार्य बालकृष्ण, पुण्डरीक गोस्वामी, स्वामी चिन्मयानंद बापू, संजीव कृष्ण ठाकुर, दिनेश चंद (विश्व हिन्दू परिषद), आलोक कुमार (अध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद) एवं अश्वनी उपाध्याय सहित अनेक संत और चिंतक शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस समागम का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के शाश्वत मूल्यों पर चिंतन करना तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उपायों पर विचार-विमर्श करना है।
प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि एक वर्ष के भीतर मिशन द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया है। वर्तमान में 38 संस्कार केंद्र सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त 3 गुरुकुल पहले से संचालित हैं तथा पश्चिम बंगाल और पटियाला में 2 गुरुकुल निमार्णाधीन हैं। निकट भविष्य में मेरठ में 2 और गुरुकुल स्थापित किए जाने की भी घोषणा की गई।
आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से संत समागम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान सहित अन्य राज्यों एवं विदेशों से भी श्रद्धालु शामिल होंगे। बाहर से आने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए आवास एवं भोजन समुचित व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर एम.एल.सी. धर्मेन्द्र भारद्वाज, राहुल गुप्ता, ज्ञानेन्द्र अग्रवाल, दीपक शर्मा, अनिल गोल्डी, मुकेश सिंघल, रतन प्रकाश, दलजीत सिंह, वरुण अग्रवाल, शुभम कौशिक, आलोक कुमार गौतम, विवेक कोहली, डॉ. नीरज काम्बोज, अपार मेहरा, राजीव दिवान, संजीव रस्तौगी, राजकुमार, अनिल वर्मा एवं प्रयाग शर्मा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संयोजन विश्व जागृति मिशन के अधिकारी मनोज शास्त्री द्वारा किया गया।
