मेरठ, 14 फरवरी (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। गत दिवस चौ. चरण सिंह विवि द्वारा वर्ष 2026 की छुट्टियों का प्रकाशित किया गया कैलेंडर वायरल हो गया। विवि के कैलेंडर में मई महीने में तारीखों का क्रम पूरी तरह बिगड़ गया है। इसमें एक, दो के बाद सीधे चार, नौ के बाद 11, 16 के बाद 18, 23 के बाद 25 तिथि दर्ज की गई हैं। मई में तीन, 10, 17, 24 को रविवार है जबकि विवि के कैलेंडर में मई के महीने में चार, 11, 18, 25 को रविवार दर्शाया गया है। एडवोकेट आदेश प्रधान ने भी विवि के कैलेंडर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। हालांकि विवि प्रशासन ने कहा कि यह लिपिकीय त्रुटि के चलते गड़बड़ी हुई। इससे सुधारा जा रहा है।
सीसीएसयू के कैलेंडर में मई में एक-दो के बाद सीधे चार
Share.
