मेरठ, 14 फरवरी (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। केंद्रीय आर्य समिति मेरठ की ओर से महर्षि दयानंद स्कूल रक्षापुरम में महर्षि दयानंद सरस्वती जन्मबोधोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन भक्ति और ज्ञान का संगम हुआ। आचार्य सत्यप्रकाश शास्त्री के सान्निध्य में देव यज्ञ हुआ। इसमें अनु गोयल, प्रदीप गोयल, राकेश आर्या, सत्यदेव आर्य मनीषा आर्य, वर्चस्व आर्य, अलका सिंह और हितेश सिंह यजमान रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने महर्षि दयानंद के जीवन पर आधारित कविता का गायन किया। भजन उपदेशक पंडित कैलाश कर्मठ ने स्वामी दयानंद के जीवन का गुणगान किया। कार्यक्रम में आए आचार्य रणवीर
शास्त्री ने विद्यार्थी की परिभाषा बताते हुए पूर्ण समर्पण से विद्या अर्जन की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के मंत्री चंद्रकांत और कार्यक्रम अध्यक्ष कर्नल पाल प्रमोद ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
संचालन मंत्री रविंद्र सिंह ने किया सतपाल, राजेश सेठी, संजय मलिक, सुशील बंसल, संजय गुप्ता, मनीष शर्मा, प्राची सेठ, प्रवीण रस्तोगी सहित अन्य मौजूद रहे।
महर्षि दयानंद जन्मबोधोत्सव पर किया गया यज्ञ का आयोजन
Share.
