आज सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर में व्यापारियों की बैठक का आयोजन किया गया। आम सभा में संयुक्त व्यापार समिति के महामंत्री विपुल सिंघल ने अपने संबोधन में कहा कि सेंट्रल मार्केट के अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण को लेकर जो आदेश आए हैं उनको रुकवाने हेतु एक ही समाधान है कि राज्य सरकार अपने कानून में संशोधन कर इन सभी निर्माण को नियमित करने का नोटिफिकेशन निकले। जब तक ऐसा नहीं होता सभी व्यापारियों से निवेदन किया गया कि इस बाजार को बंद रखें तथा यह बंदी अनिश्चितकालीन होनी चाहिए और इसके साथ ही आने वाली 21 से 22 तारीख को संपूर्ण मेरठ की बंदी के लिए सभी व्यापारियों से निवेदन किया। एक पत्र संयुक्त व्यापार समिति की ओर से कल जिलाधिकारी व कमिश्नर महोदय को भी दिया जाएगा जिसमें श्रीमान प्रधानमंत्री मोदी जी से निवेदन किया जाएगा कि वह सेंट्रल मार्केट में आने का समय निकले अथवा यहां के व्यापारियों को मिलने का समय दें उनकी पीड़ा को जाने और इसका स्थाई हल निकाल ताकि हजारों हजार परिवार बर्बाद ना हो इस मौके पर गौरव शर्मा अध्यक्ष ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने कहा कि वह 21 से 22 तारीख की बंदी में संपूर्ण ट्रांसपोर्ट नगर बंद रखेंगे सतीश चंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे ।
सेंट्रल मार्केट का एक समाधान कानून संशोधन : विपुल सिंघल
Share.
