Friday, February 13

मंड़लायुक्त जी दें ध्यान! वीआईपी क्षेत्र न्यू मोहनपुरी में कैसे हो गया यह भव्य रिहायशी भूमि पर कमर्शियल अवैध निर्माण, जांच कराकर कार्रवाई कीजिए

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 13 फरवरी (दैनिक केसर खुशबू टाइम्स)। देश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये जा रहे स्पष्ट आदेशों की अवैध निर्माण करने और भूमाफियाओं के विरूद्ध की जाए सख्त कार्रवाई के चलते शायद मेडा के अधिकारी अपनी कार्यनीति सुधारने को तैयार नहीं है। बीते दिनों विधान परिषद की आई एक समिति के सभापति ने भी अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही तो मेरठ मंड़लायुक्त भी इस संदर्भ में निरंतर कार्रवाई के निर्देश दे रहे है मगर लगता है कि मेडा के अवैध निर्माण रोकने से संबंध अफसरों को किसी बात की चिन्ता नहीं है। वर्ना थाना सिविल लाईन के क्षेत्र न्यू मोहन पुरी के मुख्य मार्ग पर दयालेश्वर महादेव मंदिर से पहले जहां निरंतर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों व वीआईयों का आवागमन लगा रहता है कि चिन्ता किये बिना दो साईड रोड पर रिहायशी प्लॉट पर जानकारों के अनुसार करा दिया गया अवैध निर्माण। मानचित्र पास करने की जो बात कही जा रही है वो कितने तल का हुआ और किस किस चीज का यह तो किसी को पता नहीं क्योंकि पास मानचित्र वहां लगाया ही नहीं गया है। मौखिक जानकारों का कहना है कि चार मंजिल ऊपर और एक बेसमेंट बना दिया गया है अगर यह बात सही है तो यह किसकी सहमति से बनी। और सबसे बड़ी बात न ही तो साढे चार मीटर सड़क से छोड़कर निर्माण हुआ और न ही साईड और बैक और फ्रंट आदि छोड़कर होना चाहिए वो कहीं छूटा नजर नहीं आ रहा हैं। कुछ का कहना है कि यह कमर्शियल निर्माण है तो कुछ रिहायशी बता रहे हैं। जो भी यह सरकार की निर्माण नीति और मानचित्र के अनुसार किसी भी रूप में नहीं हो सकता। अब मेडा के अधिकारियों से तो कोई उम्मीद इस संदर्भ में की नहीं जा सकती। क्योंकि उन्होंने तो हर अवैध निर्माण को सही और मानचित्र अनुकूल बताकर बैंक बैलेंस बढ़ाने का अभियान छेड़ रखा है। जागरूक नागरिकों का कहना है कि मंडलायुक्त जी अपने किसी उच्च अधिकारी को मौके पर भेजकर इसकी जांच कराये या माननीय मुख्यमंत्री जी के यहां से किसी तकनीकि के जानकार से सर्वे कराया जाए तो अवैध निर्माण और सरकारी भूमि घेरने की बातें जो सामने आ रही है उनका खुलासा हो सकता है। लेकिन आजकल यह निर्माण काफी चर्चाओं में बताया जा रहा है।

Share.

About Author

Leave A Reply