Monday, March 2

बिना नोटिस दिये किसी का नाम नहीं कटने देंगे: रिणवा

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 02 मार्च (प्र)। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसआईआर की उपलब्धि गिनाई। उन्होंने साफ कहा कि बिना नोटिस दिये किसी भी मतदाता का नाम कटने नहीं दिया जायेगा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप • रिणवा ने कहा कि एसआई आर के कामों ने बीएलओ की मेहनत से हमने बहुत कम समय में अच्छी उपलब्धि हासिल की है। मतदाताओं को भी जागरूक करें।

सही फोटो एड्रेस दें। ताकि हम समय से सही सूची का प्रकाशन पिछले दिनों पात्र लोगों के नाम कटने तथा फार्म-7 की भ्रांतियों के बारे में स्पष्ट किया कि बिना नोटिस दिये किसी का नाम नहीं कटने दिया जायेगा। अगर कोई विशेष शिकायत है तो हम जानकारी दें, जांच करायेंगे। उन्होंने कहा कि ईसीआई किसी के दबाव में काम नहीं करता। अब आगामी 6 मार्च को गांव और शहर दोनों स्तर पर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जायेगी। इसमें अगर किसी मतदाता के नाम, उम्र या अन्य विवरण में गलती है तो उसे घबराने जरूरत नहीं है।

ऐसे मतदाताओं की गलतियां सुधारने का काम किया गया है। गायब हुए मतदाता को ढूंढा गया। कौन सा बूथ था, क्या नाम था, कहां था। फार्म भरने में मदद कर डिजिटलाइज का कार्य किया गया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बहुत ही कम समय में बहुत अच्छा काम हुआ है। हमने 12 करोड़ 55 लाख 56 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम जोड़े तथा अब 3 करोड़ • लाख ऐसे हैं जिनमें विसंगति है। इन भ्रांतियों को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। हमने रजपुरा में बनाई व्यवस्था देखी। कब नोटिस मिला नोटिस की सुनवाई में कितना समय मिला है सुनवाई का।

Share.

About Author

Leave A Reply