Saturday, March 21

रेंजरोवर समेत चार कार व कंटेनर परतापुर पुलिस ने किया सीज

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 21 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। परतापुर पुलिस ने गत सुबह नेशनल हाईवे-58 पर एक कंटेनर से उतर रही रेंजरोवर समेत चार कार को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में कंटेनर चालक आजमगढ़ निवासी नितेश पांडे स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने कंटेनर समेत चारों कारों को सीज कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि गत सुबह परतापुर पुलिस हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सड़क किनारे एक कंटेनर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने कंटेनर चालक नितिन पांडे से मामले की जानकारी की। चालक ने कहा कि वह कंटेनर में हैदराबाद से रेंजरोवर व मर्सिडीज़ समेत चार कार लेकर मेरठ आया है। पुलिस ने कंटेनर चालक से कार के कागज मांगे। इस पर चालक कागज दिखाने में असमर्थ दिखाई दिया। कंटेनर में खड़ी कार में से तीन कार हैदराबाद के नंबर पर रजिस्टर्ड है। वहीं एक कार गुरुग्राम के नंबर पर है। पुलिस कार नंबर के आधार पर मालिकों से संपर्क का प्रयास कर रही है। लेकिन संपर्क नहीं हो सका। कंटेनर चालक ने कहा कि वह पांच दिन पूर्व हैदराबाद से कार लेकर मेरठ के लिए निकला था। कंटेनर भी हैदराबाद के नंबर पर रजिस्टर्ड है। एसपी सिटी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वाहनों को सीज कर दिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Share.

About Author

Leave A Reply