Monday, April 20

रालोद व्यापार प्रकोष्ठ मेरठ का जिलाध्यक्ष अभि सिंघल को नियुक्त किया

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 16 अप्रैल (प्र)। राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ मेरठ की एक महत्वपूर्ण एवं भव्य कार्यकर्ता बैठक बॉम्बे बाजार, हनुमान चौक स्थित चौम्बर ऑफ कॉमर्स सभागार में गत दिवस आयोजित की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी, रालोद व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल रहे। संचालन कवल जीत सिंह ने किया। बैठक के दौरान शीर्ष नेतृत्व द्वारा अभि सिंघल को राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ मेरठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि दीपक कुमार अग्रवाल को प्रदेश सचिव बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना संगठन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन में युवा एवं ऊजार्वान नेतृत्व के आने से पार्टी की कार्यशैली और अधिक प्रभावी बनेगी और व्यापारियों का विश्वास संगठन के प्रति और मजबूत होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार, ओडी त्यागी, संगीता दोहरे जी, विवेक बैफर, एससी/एसटी आयोग सदस्य नरेंद्र खजूरी सहित राष्ट्रीय लोकदल के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply