Wednesday, April 22

गांजा तस्करी के आरोपी को पुलिस से छुड़ाया

Pinterest LinkedIn Tumblr +

खतौली, 16 अप्रैल (अम)। खतौली के मोहल्ला देवीदास में महिलाओं समेत कुछ लोगों ने पुलिस से गांजा तस्करी के आरोपी सभासद के पति को छुड़ा लिया। इस दौरान हंगामा करते हुए पुलिस से धक्का-मुक्की की गई। इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। मोहल्ला देवीदास निवासी सभासद रीना के पति विनोद कुमार के खिलाफ विगत दिनों गांजा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दो आरोपियों के मकान पर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी को पकड़ लिया गया। महिलाओं समेत कुछ लोगों ने पुलिस का विरोध करते हुए धक्का-मुक्की कर आरोपी को छुड़ा लिया।
इसके बाद भारी पुलिस बल के साथ मोहल्ले में दबिश दी गई। दबिश का विरोध करते हुए धक्का-मुक्की कर आरोपी को छुड़ाने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कोतवाली पुलिस ने कहा कि अभद्रता तथा धक्का-मुक्की करने वाले कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply