Saturday, April 18

रेंज में यक्ष ऐप पर 1,01,792 अपराधियों का सत्यापन

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 17 अप्रैल (प्र)। मेरठ रेंज में यक्ष ऐप के माध्यम से यक्ष ऐप पर अपराधियों का सत्यापन लगभग शत-प्रतिशत पूर्ण हो गया है। रेंज मे 1,01,792 अपराधियों सत्यापन अब तक कलानिधि नैथानी हो चुका है। साथ ही, जियो फैंसिंग, जियो टैगिंग तथा पॉपुलेशन फीडिंग का कार्य भी सौ फीसदी पूर्ण हो चुका है।

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने गुरुवार को रेंज कार्यालय पर उप निरीक्षक व आरक्षियों के साथ ई साक्ष्य एवं यक्ष ऐप की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बीट आरक्षियों से सीधे संवाद करते हुए लिए गए फीडबैक, फीडिंग के दौरान आ रही समस्याओं व ऐप से संबंधित सुधार पर की चर्चा की। ई साक्ष्य और यक्ष ऐप के माध्यम से विवेचनाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़ी निगरानी और शत-प्रतिशत अनुपालन के निर्देश दिए। डीआईजी ने बताया कि रेंज मे 1,01,792 अपराधियों का सत्यापन हो चुका है। इसके अलाव जियो फैसिंग, जियो टैगिंग तथा पॉपुलेशन फीडिंग का कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।

डीआईजी ने पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि विवेचना के दौरान साक्ष्यों का संकलन डिजिटल माध्यम से किया जाना अनिवार्य है। ई साक्ष्य ऐप का मुख्य उद्देश्य घटनास्थल से साक्ष्यों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को जियो टैगिंग के साथ सुरक्षित करना है ताकि न्यायालय में साक्ष्यों की विश्वसनीयता बनी रहे डीआईजी ने समीक्षा के दौरान कुछ थानों में उप निरीक्षकों द्वारा ऐप के उपयोग में शिथिलता बरते जाने पर नाराजगी जताते हुए न्यूनतम उपयोग करने वाले कर्मियों चेतावनी दी। साथ ही, तकनीकी टीम को फील्ड ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान विवेचकों ने ऐप के संचालन में आने वाली तकनीकी समस्याओं जैसे नेटवर्क इश्यू या अपलोडिंग एरर के बारे में बताया, जिसके तत्काल निस्तारण के लिए तकनीकी सेल को निर्देश दिए गए।

यक्ष ऐप पर फीड अपराधी
मेरठ – 40,996
बुलंदशहर- 34,045
बागपत -9835
हापुड़ -16,916
यक्ष ऐप फीड ग्राम / मोहल्ले
ग्राम/ मोहल्ला 5863, फीडिंग प्रतिशत- 100
मेरठ- ग्राम व मोहल्ले 2461, फीडिंग प्रतिशत 100
बुलंदशहर -ग्राम व मोहल्ले – 2170, फीडिंग प्रतिशत- 100
बागपत -ग्राम व मोहल्ले 435, फीडिंग प्रतिशत 100
हापुड़ -ग्राम व मोहल्ला 797 फीडिंग प्रतिशत 100

Share.

About Author

Leave A Reply