मेरठ, 17 अप्रैल (प्र)। प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कैंसर रोग के मामलों को गंभीर बताते हुए श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कैंसर को नोटिफाइड रोग घोषित करने की मांग की है।
पत्र में सुनील भराला ने कहा कि कैंसर जैसी घातक बीमारी अब आम जनजीवन को व्यापक रूप से प्रभावित कर रही है, लेकिन प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी समय पर जांच और उपचार की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। उल्लेख किया कि गांवों और कस्बों में रहने वाले मरीजों को जांच और इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानियां बढ़ जाती हैं। कई मामलों में देरी से इलाज शुरू होने के कारण मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती है। श्री भराला ने मुख्यमंत्री से मांग की कि कैंसर को नोटिफाइड रोग घोषित कर इसकी जांच, दवाइयों और उपचार प्रक्रियाओं को अधिक सुलभ और किफायती बनाया जाए।
नोटिफाइड रोग घोषित किया जाए कैंसर को : सुनील भराला
Share.
