Tuesday, April 21

एसडी सदर हॉकी टीम का चयन हुआ

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 21 अप्रैल (प्र)। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 14 वर्षीय एसडी सदर टीम का चयन सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर गत दिवस राज्य स्तरीय 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए कॉलेज वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में गत दिवस खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसी कड़ी में चयनित टीम के खिलाड़ियों के लिए स्कूल प्रबंधक समिति द्वारा हॉकी किट का वितरण किया गया। लखनऊ में होने वाले 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए एसडी सदर टीम के हॉकी छात्राओं का राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए खेलने का मौका मिलेगा। चयनित हॉकी खिलाड़ियों मंे अनमोल चौहान (टीम कप्तान), अक्षित चौहान, निष्कर्ष, मयंक प्रजापति, लक्ष्य प्रजापति, मनीष, कृष्णा लोधी, मयंक त्यागी, अनमोल गोस्वामी, कृष्णा, लक्की, हर्ष, कुणाल बादल, नवनीत, रुद्रा, तल्हा, बिलाल शामिल है। सभी को कॉलेज प्रबंधक राजेंद्र सिंघल, प्रधानाचार्य अरुण गर्ग, प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने आगामी जीत के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Share.

About Author

Leave A Reply