Tuesday, April 21

केसरगंज में एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक की 500 पेटी पकड़ी

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 21 अप्रैल (प्र)। केसरगंज बर्फ वाली गली में एक दुकान पर छापा मारकर पुलिस ने एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक की 500 पेटी पकड़ हैं। छापा पड़ते ही जहां दुकानदार भाग खड़ा हुआ, वहीं पुलिस दुकानदार के पिता को हिरासत में ले लिया है। खाद्य विभाग की टीम ने कोल्ड ड्रिंक के 12 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं।

रेलवे रोड थाना क्षेत्र के केसरगंज बर्फ वाली गली में भाजपा नेता सलमान भारती की दुकान है। ये दुकान सलमान भारती ने पांच साल से साजिद पुत्र हनीफ को किराये पर दे रखी है। साजिद ने दुकान में थोक में कोल्ड ड्रिंक की बिक्री का कारोबार कर रखा था।

सलमान भारती ने बताया कि उसको पिछले एक सप्ताह से साजिद द्वारा एक्सपायर और नकली कोल्ड ड्रिंक बेचे जाने की जानकारी मिल रही थी। इस पर उसने साजिद को समझाया भी, लेकिन वह नहीं माना। इस पर सलमान भारती ने सोमवार की रात में खाद्य विभाग के साथ- साथ रेलवे रोड तथा देहली गेट थाना पुलिस को सूचना दी। खाद्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ रात में दुकान पर छापा मारा। छापा पड़ते ही साजिद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया जबकि पुलिस ने उसके पिता हनीफ को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने दुकान से 500 पेटी कोल्ड ड्रिंक की पकड़ी।

आरोप है कि ये सभी कोल्ड ड्रिंक की पेटी एक्सपायर डेट या फिर नकली हैं। खाद्य विभाग की टीम ने 500 एमएल की इन पेटियों में से 12 के सैंपल भरे हैं। इसके बाद देहली गेट थाना पुलिस बरामद कोल्ड ड्रिंक की पेटियों को थोन पर ले आयी है। थाने पर भाजपा नेता सलमान भारती ने दुकानदार साजिद के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply