Tuesday, January 27

इसी हफ्ते से चलेंगी सभी 50 सिटी ई-बसें, नया रूट चार्ट किया जा रहा तैयार

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 07 जनवरी (प्र)। सिटी ट्रांसपोर्ट की सभी 50 इलेक्ट्रिक बसें इसी सप्ताह नगर निगम क्षेत्र चलने लगेंगी। हालांकि इसकी तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। बसों के संचालन के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट के अधिकारियों सिटी मार्ग के अनुरूप किराए की राशि ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन) में फीडिंग करना शुरू कर दिया है नया रूट चार्ट भी तैयार किया जा रहा है। संचालन शुरू होते ही सिटी ट्रांसपोर्ट की इलेक्ट्रिक बसों की सेवा देहात में सरधना, हस्तिनापुर, किला परीक्षितगढ़, शाहजहांपुर, मोदीनगर की जनता को मिलनी बंद हो जाएंगी।

सरकार ने शहर की जनता को यात्रा के लिए वर्ष 2022 में 51 इलेक्ट्रिक बसें दीं थीं। इनका संचालन हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर सिटी ट्रांसपोर्ट बस डिपो से शहर ही नहीं बल्कि देहात क्षेत्र में भी होता था। पिछले साल सरकार के आदेश पर सिटी ट्रांसपोर्ट की कुछ इलेक्ट्रिक बसों को शहर के कुछ मार्गों पर चलाया गया। शासन के सख्त निर्देश पर अब फिर से प्रशासन ने सभी इलेक्ट्रिक बसों को केवल मेरठ शहर में नगर निगम सीमा क्षेत्र में दौड़ाने का रूट चार्ट तैयार किया गया है।

एआरएम सचिन सक्सेना का कहना है कि सिटी ट्रांसपोर्ट बस सेवा की 50 इलेक्ट्रिक बसों को केवल शहर की जनता के लिए चलाने का आदेश मिला है। अब ये सभी बसें केवल शहर में नगर निगम सीमा के भीतर ही चलाई जाएंगी। बसों के रूट तय किए जा रहे हैं। ईटीएम में किराए की फीडिंग चल रही है। प्रयास है कि इसी सप्ताह इलेक्ट्रिक बसों को शहर की सड़कों पर चलाया जाए। अब ये बसें देहात में नहीं चलेंगी।

एक नवंबर 2025 को इन नए रूट पर चलाई थीं बसें
लोहियानगर से बेगमपुल मेट्रो स्टेशन वाया गंगानगर, चार बस।
लोहियानगर से एटूजेड वाया मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन, चार बस।
लोहियानगर से मेरठ साउथ मेट्रो स्टेशन वाया मेट्रो प्लाजा, 5 बस।
लोहियानगर से मेरठ साउथ मेट्रो स्टेशन वाया रेलवे स्टेशन रोहटा रोड,चार बस ।
एटूजेड कॉलोनी से मेरठ साउथ मेट्रो स्टेशन वाया गोकुलपुर, बेगमपुल, 8 बस।

Share.

About Author

Leave A Reply