Tuesday, October 14

जिमखाना मैदान में मेघनाथ के 80 फुट ऊँचे पुतले का किया दहन

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 01 अक्टूबर (प्र)। श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा पंजीकृत मेरठ शहर के तत्वधान में श्री रामलीला कमेटी पंजीकृत मेरठ शहर द्वारा बुढ़ाना गेट स्थित जिमखाना मैदान में रामलीला का मंचन किया गया।
लीला मंचन के मुख्य उद्घाटनकर्ता अजय गुप्ता , राजेश अग्रवाल, मुख्य पूजनकर्ता निश्चल रस्तोगी, अनुभव अग्रवाल, माथुरेश गोयल रहे व प्रसाद सेवा राजीव मित्तल द्वारा की गयी। सभी उपस्थित पदाधिकारी सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना कर लीला मंचन प्रारम्भ किया गया।

आज मेघनाथ वध सती सुलोचना प्रसंग व अहिरावण वध का लीला मंचन किया गया।
कुम्भ करण वध के उपरांत लक्ष्मण और मेघनाथ का भयंकर युद्ध होता है। लक्ष्मण मेघनाथ का वध कर देते हैं।
मेघनाद (इंद्रजीत) की पत्नी सुलोचना अपने पति की वीरगति के बाद शोकाकुल होती है।
वह पति के बल, पराक्रम और राम-रावण युद्ध की गाथा का वर्णन करती है।
सुलोचना के करुण विलाप से दर्शकों की आंखें नम हो जाती हैं।
इस प्रसंग ने त्याग, पतिव्रता धर्म और नारी के समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

रावण मेघनाथ के वध के उपरांत अहिरावण को युद्ध के लिए भेजता है। अहिरावण राम और लक्ष्मण को युद्ध के चलते पाताल ले जाता है, हनुमान जी यहां पहुँच कर अहिरावण का वध कर देते हैं और राम तथा लक्ष्मण को शिविर में ले आते हैं। हर तरफ श्री राम के जयकारे गूंजने लगते हैं।

मेघनाथ तथा अहिरावण के वध के उपरांत मंच पर अपने अपने स्थान पर राम युद्ध स्थल पर, अशोक वाटिका में सीता,शयन कक्ष में मंदोदरी व महल की अटारी पर रावण एक ही समय मे मंच पर दिखाई देते हैं । सभी सोच रहे होते हैं यही रात अंतिम , यही रात भारी, कल है फैसले की बारी के गान का मंचन होता है।

लीला मंचन के अंत में मेघनाथ के 80 फुट ऊँचे पटाखों से भरे पुतलों को दहन किया गया। भक्तजन इस रोमांच भरे इस पल को देखने के लिए देर रात मध्य रात्रि तक मैदान में जमे रहे।

अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कल दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को विजयदशमी के पर्व पर रामलीला मैदान दिल्ली रोड पर भगवान श्री राम व रावण दल युद्ध के लिए रथ पर सवार होकर गाजे बजे के साथ 4रू00 बजे दिल्ली गेट चौक स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर से रामलीला मैदान दिल्ली रोड पहुंचेंगे। रामलीला मैदान में संपूर्ण रामलीला एवं भगवान श्री राम रावण युद्ध होगा जहां रावण के वध के पश्चात विशालकाय दशानन दहन होगा । रावण का पुतला 110 फीट ऊंचा होगा जो रथ पर सवार होगा बीच में चाकरी लगी होगी आंखों से अंगारे निकल रहे होंगे जो दृश्य देखते ही बनेगा।

इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मनोज गुप्ता राधा गोविंद मंडप, महामंत्री मनोज अग्रवाल खद्दर वाले, कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल बबलू, संचालक राकेश शर्मा, आलोक गुप्ता, विपुल सिंघल, अंबुज गुप्ता, अनिल वर्मा, दिनेश, मनोज , राकेश पाहवा, अर्पित भारद्वाज , लोकेश शर्मा, सुशील गर्ग , नूपुर जौहरी, आशा सिंह, पूनम गुप्ता, मनीष गुप्ता , अमित गुप्ता, मयंक अग्रवाल (ब्रॉडवे मीडिया) सहित हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply