Sunday, June 1

वर्किंग वूमेन हॉस्टल और कॉमर्शियल काम्प्लेक्स के प्रोजेक्ट को मंजूरी

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 05 मार्च (प्र)। मेरठ के लिए दो अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने 100 बेड के वर्किंग वूमेन हॉस्टल और नई सड़क स्थित नगर निगम की जमीन में कामर्शियल काम्प्लेक्स के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही दोनों प्रोजेक्ट के लिए 50 प्रतिशत राशि भी जारी कर दी गई है। प्रदेश सरकार ने बजट में कामकाजी महिलाओं के लिए मेरठ में हॉस्टल निर्माण की घोषणा की थी। अब सरकार ने मेरठ में पहले वर्किंग वूमेन हॉस्टल के प्रोजेक्ट को मंजूर कर दिया है। परतापुर में 23 करोड़ 63 लाख 32 हजार रुपये से इस हॉस्टल का निर्माण होगा। इसे राज्य स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में मंजूर किया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही 11 करोड़ 81 लाख 66 हजार रुपये जारी कर दिये गये हैं। निर्माण के लिए सीएंडडीएस को एजेंसी नामित किया गया है।

नई सड़क पर कामर्शियल काम्प्लेक्स का होगा निर्माण

गढ़ रोड स्थित नई सड़क पर नगर निगम के निर्माणाधीन कार्यालय परिसर में ही कामर्शियल काम्प्लेक्स का निर्माण होगा। शासन ने मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत इस प्रोजेक्ट को मंजूर किया है। नई सड़क में नगर निगम कार्यालय का निर्माण चल रहा है। अब वहां कामर्शियल काम्प्लेक्स भी बनेगा। इसके लिए प्रोजेक्ट की लागत 20 करोड़ 87 लाख 54 हजार रुपये स्वीकृति की गई है। शासन ने 10 करोड़ 54 लाख 20 हजार रुपये भी जारी कर दिये हैं।

बताते चले कि मेरठ के लिए दोनों प्रोजेक्ट का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं। संभावना है कि प्रस्तावित मेरठ दौरे में इन दोनों प्रोजेक्ट का तोहफा देंगे। यह भी संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री वर्चुअल ही शिलान्यास कर सकते हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply