Monday, August 11

मौसी ने डेढ़ लाख में भांजी को बेचा

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ/मुंड़ाली 14 जुलाई (प्र)। बहन ने अपनी सगी बहन के भरोसे का कत्ल कर दिया। पहले तो खुद परिजनों के खिलाफ जाकर दूसरे समुदाय के युवक से निकाह कर लिया। अब वर्षों बाद बहन से नाता जोड़कर उसकी पुत्री को अपने घर लाकर डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। 70 हजार रुपये पेशगी भी ले ली।

15 दिन पहले वह भांजी को घुमाने के बहाने अपने साथ लाई थी। वहीं, बेटी से संपर्क न होने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। मौसी की करतूत का पता लगने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है। मौसी और एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुंडाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बातया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी साली ने परिजनों के खिलाफ जाकर बुलंदशहर निवासी दूसरे समुदाय के युवक से निकाह किया था। इसके बाद घरवालों ने उससे मुंह मोड़ लिया। पीड़ित ने बताया कि अब उसकी साली, अपनी बहन से फोन पर बात करने लगी। 27 जून को वह अपने शौहर के साथ घर आई और सबका भरोसा जीतकर उसकी 17 साल की बेटी को घुमाने के बहाने बुलंदशहर ले गई। वहां ले जाकर उसने डेढ़ लाख रुपये में लड़की का सौदा अलीगढ़ के युवक से कर दिया। 70 हजार रुपये पेशगी भी ले ली। इस बीच मौसी का भंडाफोड़ हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला व दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना प्रभारी दिव्य प्रताप सिंह का कहना है कि लड़की को सकुशल बरामद कर मेडिकल के लिए भिजवाया है। उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी महिला मुकेश और संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सीओ किठौर का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है।

तहरीर बदलवाने का आरोप
परिजनों का कहना है कि पुलिस ने दबाव बनाकर उनसे तहरीर लिखवाई और केस दर्ज किया। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्हीं की तहरीर पर केस दर्ज कर मुकेश और संजय को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने अपनी मर्जी से शादी की है। वह बालिग है। उसकी उम्र स्कूल प्रमाण पत्र के अनुसार 22 वर्ष से अधिक है।

बच्चा चोरी के मामले में जा चुकी है जेल
आरोपी महिला मुकेश के बारे में तहरीर में पीड़ित ने बताया कि मुकेश आपराधिक प्रवृति की महिला है। वह बच्चा चोरी के मामले में तिहाड़ जेल जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि इसकी भी जांच की जा रही है।

लड़की ने वीडियो कॉल कर बताई आपबीती
लड़की के परिजनों ने बताया कि मौसी जब उनकी लड़की को ले आई तो अगले दिन से कई बार उन्होंने मौसी को फोन कर लड़की से बात कराने के लिए कहा। हर बार बहाना बनाकर टाला गया तो लड़की का पिता बुलंदशहर पहुंच गया। बेटी का वहां न देख हंगामा कर दिया। मौसी ने मारपीट कर उन्हें घर से भगा दिया। बाद में लड़की ने परिजनों को वीडियो कॉल कर बेचे जाने, जबरन शादी कराने और दुष्कर्म किए जाने की बात अपनी मां को बताई। परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और पुलिस ने मुकेश की निशानदेही पर लड़की को बरामद कर लिया।

Share.

About Author

Leave A Reply