Saturday, July 27

कष्ट काटने के बहाने रेप करता था बाबा, फिर चलता था ब्लैकमेलिंग और उगाही का खेल; खुद का है यू-ट्यूब चैनल

Pinterest LinkedIn Tumblr +

नई दिल्ली 11 अक्टूबर। राजधानी दिल्ली के द्वारका से पुलिस ने एक पाखंडी बाबा को गिरफ्तार किया है। बाबा कष्ट काटने के बहाने महिलाओं की आबरू लूटता था। रेप करने के बाद चलता था उगाही और ब्लैकमेलिंग का खेल। आरोपी का नाम विनोद है, जिसको बाबा मसानी के नाम से जाना जाता है। उत्तर द्वारका थाना पुलिस को एक महिला ने शिकायत दी थी।

अभी पुलिस को 3 से 4 और पीड़ित महिलाओं का भी पता लगा है। आरोपी बाबा को पुलिस ने कोर्ट से रिमांड पर ले लिया है। बाबा का खुद का यूट्यूब चौनल भी है। बाबा माता मसानी चौकी दरबार के नाम से अपना आश्रम चला रहा था। सोमवार देर रात ककरौला मोड़ निवासी महिला ने पुलिस को कॉल कर आपबीती बताई थी। महिला ने कहा था कि बाबा ने कष्ट काटने के बहाने उससे रेप किया।

अब आरोपी उसको ब्लैकमेल कर रहा है। सूचना के बाद एसीपी द्वारका मदन लाल मीणा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस अधिकारी एसआई दुर्गेश ने मौके पर जाकर पीड़िता से संपर्क किया था। इसके बाद लोगों ने द्वारका थाने के बाहर भी बवाल किया था। महिला अपने पति के साथ बाबा मसानी के पास गई थी, उसके घर में दिक्कत चल रही थी। बाबा ने दीक्षा के नाम पर उससे 5 लाख रुपये मांगे थे।

दंपती ने मना किया था। इसके बाद वे लोग एक दिन फिर बाबा के पास गए, तो आरोपी ने प्रसाद में नशीला पदार्थ दिया था। उसके साथ रेप किया और बाद में ब्लैकमेल करने लगा। धमकी से परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद बाबा को अरेस्ट किया गया है। द्वारका जिले के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बाबा विनोद पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है।

Share.

About Author

Leave A Reply